{"_id":"65679c8143ec3ce7f00610d6","slug":"population-control-act-for-the-development-of-the-country-togadia-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-9454-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून : तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून : तोगड़िया
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून का बनाया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने देश को जिहादी आतंकवाद से मुक्ति दिलाने व बांग्लादेशियों को बाहर निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मंगलवार की रात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से नगर के एक बरातघर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यदि समय रहते जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया गया तो देश को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उनका कहना था कि वर्ग विशेष की आबादी तेजी से बढ़ रही है। जनसंख्या के मामले में असंतुलन बढ़ता ही जा रहा है। यह स्थिति देश के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना उनका था। खुशी की बात है कि वहां राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक अयोध्या के साथ काशी व मथुरा भी हिंदुओं को नहीं मिलेगी। तब तक अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद चैन से नहीं बैठेगी।
उन्होंने हनुमान चालीसा केंद्र शुरू करने की अपील कार्यकर्ताओं से की। उनका कहना था कि हनुमान चालीसा केंद्र के जरिए हिंदुओं को एकजुट किया जा सकेगा। उन्होंने हिंदू हेल्पलाइन के बारे में जानकारी भी दी। इस मौके पर डॉ. अवनीश गिल ने समर्पण निधि भेंट की। इस मौके पर डॉ. गौरव चाहल, जिलाध्यक्ष अंकित सैनी, वीनू दिवाकर, मोहित, पंकज, कपिल, अंकुश, अकित भटवाल आदि मौजूद थे।