फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Polytechnic student shot dead in Civil Lines

सिविल लाइंस में पॉलीटेक्निक छात्र की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic student shot dead in Civil Lines
मुरादाबाद। सिविल लाइंस की हिमगिरी कॉलोनी में बुधवार देर रात को पॉलीटेक्निक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने का आरोप छात्र के ही एक दोस्त पर है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को छात्र ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। इसी दौरान मकान मालकिन की बेटी किराया मांगने पहुंच गई। इसी को लेकर हुई कहासुनी के बीच युवती ने छात्र के एक दोस्त को थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्साए आरोपी युवक ने तमंचा निकाल लिया और युवती को गोली मारने की धमकी दी। बीच बचाव को आए छात्र के गोली पेट में लग गई। इलाज की कोशिशों के बीच उसने दम तोड़ दिया। मृतक छात्र के भाई की तहरीर पर मकान मालकिन, उसकी बेटी और तीन दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

छात्र अभिनीत पेटल (21) फतेहपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के जम्मूपुर निवासी था। वह कांठ रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में द्वितीय वर्ष का छात्र था। अभिनीत ने तीन हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से हिमगिरी कालोनी निवासी महिला सोनू त्यागी के मकान में कमरा किराये पर ले रखा था। अभिनीत के साथ बिजनौर के नूरपुर निवासी अंकित चौहान भी रहता था। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि चार माह से दोनों ने मकान मालिक को किराया नहीं दिया था। बुधवार रात को अभिजीत के कमरे में पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में सतेंद्र गुर्जर निवासी लदावली और उसका दोस्त शलभ गुर्जर भी आया था। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े दस बजे चारों दोस्तों ने बियर व शराब पी थी।
विज्ञापन

इस दौरान मकान मालिक की बेटी कमरे में आ गई और वह किराया मांगने लगी। इसी बीच शलभ गुर्जर का मालिक की बेटी से विवाद हो गया। गुस्से में आकर मालिक की बेटी ने शलभ को थप्पड़ मार दिया, जिससे शलभ नाराज हो गया और उसने तमंचा निकाल कर मकान मालकिन की बेटी पर तान दिया। बीच-बचाव करने के लिए अभिजीत ने शलभ का हाथ पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच शलभ ने गोली चला दी। गोली अभिजीत के पेट में लग गई और वह वहीं गिर गया। इसके बाद सतेंद्र और शलभ मौके से भाग गए। मृतक छात्र के भाई की तहरीर पर मकान मालकिन सोनू त्यागी , उसकी बेटी एकता और तीन दोस्त अंकित चौहान, शलभ गुुर्जर और सतेंद्र गुर्जर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed