फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Polling parties will leave from tomorrow morning for voting

मतदान के लिए कल सुबह से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave from tomorrow morning for voting
मुरादाबाद। जिले में 14 फरवरी को मतदान होंगे। इसके लिए 13 फरवरी की सुबह से पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों के लिए रवाना होना शुरू हो जाएंगी। मतदान कार्य में किस कर्मचारी की ड्यूटी कहां लगी है इसकी जानकारी कर्मचारियों को पोलिंग बूथ पर रवाना करते समय दी जाएगी। इसकी सभी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। मंडी समिति में शुक्रवार स्ट्रांग रूम भी बनाकर तैयार कर दिया गया। मंडी समिति समेत जिन दो स्थानों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी वहां भी वाहनों के खड़े करने आदि की व्यवस्था के साथ-साथ वहां साफ सफाई की व्यवस्था में नगर निगम जुटा रहा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि जिले में 14 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। इसके लिए 11762 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। शांति व निष्पक्ष ढंग से मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से इन सभी कार्मिकों को ट्रेनिंग देने के साथ करोना से बचाव के लिए अधिकांश को बूस्टर डोज का टीका भी ट्रेनिंग के दौरान ही लगवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 13 फरवरी को चुनाव कार्य में लगाए गए दो विधानसभा क्षेत्रों के कार्मिकों को मंडी समिति से तथा शेष चार विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर ड्यूटी के लिए जाने वाले कर्मचारियों को बुद्धिविहार सर्किट हाउस के पीछे स्थित ग्राउंड से विभिन्न वाहनों के माध्यम से रवाना किया जाएगा। इसके लिए सभी कार्मिकों को 13 फरवरी की सुबह बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि किस कर्मचारी की ड्यूटी किस बूथ पर लगी है इसकी जानकारी उसे रवाना करते समय दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रवानगी के बाद पोलिंग बूथ पर नियुक्त कर्मचारी पहुंच गए हैं अथवा नहीं, इसके लिए 13 फरवरी को ही शाम कंट्रोल रूम से फोन कर इसकी जानकारी ली जाएगी। पोलिंग बूथ पर पहुंचने के बाद पोलिंग पार्टियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसकी भी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिन दो स्थानों से पोलिंग पार्टियों को 13 फरवरी को रवाना किया जाना है वहां अधिग्रहीत वाहनों का शुक्रवार से पहुंचना शुरू हो गया है। मंडी समिति में शुक्रवार भी नगर निगम के कर्मचारी पूरे दिन साफ-सफाई आदि की व्यवस्था में लगे रहे। वाहनों के खड़े करने के स्थान और कर्मचारियों के बैठने आदि को लेकर पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। उन्होंने बताया कि जहां-जहां पुलिस बल रुका है वहां-वहां साफ-सफाई व फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव आदि कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति सचिव अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार मंडी में स्ट्रांग रूम बन कर तैयार हो गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी छह विधानसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल का भी निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से मतगणना से पूर्व सभी मुकम्मल व्यवस्थाएं पूर्ण कर लेने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह व जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed