फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   today Akhilesh will hold a public meeting and tomorrow Mayawati public meeting

UP: मुरादाबाद में चढ़ेगा सियासी पारा, आज अखिलेश तो कल मायावती करेंगी सभा, रोचक होता जा रहा मुकाबला

Sun, 14 Apr 2024 11:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2024 11:37 AM IST
सार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होगा। मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने के लिए सभी सियासी दल जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में सपा नेता अखिलेश यादव की 14 अप्रैल को जनसभा है। बसपा प्रमुख मायावती 15 अप्रैल को प्रचार करने पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
today Akhilesh will hold a public meeting and tomorrow Mayawati public meeting
सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आने वाले दिनों में मुरादाबाद में सियासी पारा और चढ़ेगा। 2019 के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती के बीच रविवार को सपा के अध्यक्ष आखिलेश यादव तो सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती जनसभा करेंगी। सपा ने जनसभा के लिए जीआईसी का मैदान चुना है। वहीं बसपा की जनसभा रामलीला मैदान में होगी।

विज्ञापन


मुरादाबाद लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। सभी दल इस सीट पर जोर आजमाइश में जुट गए हैं। मुरादाबाद में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा के कार्यकाल को गुंडे और माफिया राज बताते हुए लोगों को सतर्क करने को कहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा पर भी आरोप लगाए थे। वहीं शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की। इससे मुरादाबाद में सियासी तपिश बढ़ने लगी है। अब सपा और बसपा की बारी है। रविवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव शहर के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने बताया कि जनसभा की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के अन्य दल भी जुड़ गए हैं। गठबंधन के पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करेंगे।

मायावती के लिए रामलीला मैदान में मंच तैयार

बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील आजाद ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 15 अप्रैल की सुबह 11.30 बजे आएंगी। यहां मायावती के लिए 40 फीट लंबा और 24 फीट चौड़ा मंच तैयार हो गया है। इस मंच के बगल में वीआईपी के लिए 60 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा दूसरा मंच होगा। कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अखिलेश बुलाएंगे तो जनसभा में जाऊंगा, अन्यथा नहीं: हसन

टिकट कटने से खफा सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुलाएंगे तो उनके सम्मान में वह जनसभा में शामिल होंगे। अन्यथा वह जनसभा में नहीं जाएंगे। वहीं सांसद ने नमाजियों पर केस दर्ज होने पर अफसोस जताया।

सपा सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सांसद को मलाल यह है कि टिकट कटने के बाद उनसे पार्टी के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी ने संपर्क नहीं किया। उनको किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं दी गई। यदि अखिलेश यादव उनके घर आएंगे तो सम्मान करूंगा।

उनके निर्देश का भी पालन किया जाएगा। वे बराबर अनुशासित रहते हुए पार्टी के लिए कार्य किए हैं। वहीं सांसद ने कहा कि यूपी के मेरठ सहित अन्य स्थानों पर प्रशासन ने नमाजियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह बड़े अफसोस की बात है। हम सभी हिंदुस्तानी धार्मिक हैं।

अपने-अपने धर्म के अनुसार सभी इंसान ईश्वर, अल्लाह की इबादत करते हैं। यदि कोई सड़क पर इबादत करता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं होना चाहिए। ऐसी नफरत ठीक नहीं है। जयपुर राजस्थान में भी भाजपा की सरकार है।



वहां जौहरी मार्केट में हिंदू भाईयों ने नमाज के समय हाईवे बंद कर दिया। लोगों ने नमाजियों पर फूल बरसाए। हिंदुस्तान के लोगों को आपसी भाईचारे के साथ रहने के लिए समझना होगा। अन्यथा देश का बहुत बड़ा नुकसान होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed