फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Political parties gear up to contest Teachers MLC elections

Moradabad News: राजनीतिक दलों ने शिक्षक एमएलसी चुनाव लड़ने के लिए कमर कसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Political parties gear up to contest Teachers MLC elections
मुरादाबाद। शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के लिए तिथि घोषित नहीं की गई है लेकिन मुरादाबाद-बरेली निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा, सपा और कांग्रेस ने संगठन स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। अभी तक सपा को छोड़कर अन्य दलों ने प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

भाजपा ने बूथ स्तर पर शिक्षक मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए काफी जोर लगाया था। इसी प्रकार सपा और कांग्रेस ने अपने हिसाब से तैयारी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल का कहना है कि अभी पार्टी की तरफ से प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है लेकिन संगठन स्तर पर वोट बनवाने के लिए प्रयास किया गया है। प्रत्याशी घोषित होने पर पूरा संगठन उसके साथ सक्रिय हो जाएगा। सपा ने हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को अक्तूबर में ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था। सपा की तरफ से लगातार चुनाव प्रचार भी किया जा रहा है। कांग्रेस ने अभी किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन संगठन स्तर पर तैयारी चल रही है। कांग्रेस ने सुधीर पाठक कोआर्डिनेटर भी नियुक्त किया है। उनका कहना है कि अभी पार्टी ने प्रत्याशी तय नहीं किया है। बसपा ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में उतरने से मना कर दिया है। इस मामले में बसपा के जिलाध्यक्ष निर्मल सागर का कहना है कि पार्टी ने किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। पार्टी शिक्षक एमएलसी का चुनाव नहीं लड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed