{"_id":"5e1791958ebc3e87a511b0d1","slug":"political-city-news-mbd335773719","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के बगल में कुर्सी को लेकर भिड़े मेयर - विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के बगल में कुर्सी को लेकर भिड़े मेयर - विधायक
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंचायत भवन में सीएए पर भाजपा की गोष्ठी के दौरान महापौर विनोद अग्रवाल और कांठ से भाजपा के विधायक राजेश सिंह उर्फ चुन्नू में कुर्सी को लेकर नोकझोंक की स्थिति बन गई। दोनों ही मंच पर कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह के ठीक बराबर में पड़ी कुर्सी पर बैठना चाहते थे।
पंचायत भवन में मंच पर कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र के एक तरफ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह बैठे थे तो दूसरी तरफ पड़ी कुर्सी पर महापौर विनोद अग्रवाल थे। दीप प्रज्वलन के लिए महापौर भी मंत्री के साथ सीट छोड़कर गए। उसी समय कांठ विधायक राजेश सिंह उर्फ चुन्नू वहां पहुंचे और मंत्री के बगल वाली कुर्सी पर बैठ गए। महापौर दीप प्रज्वलन के बाद वापस पहुंचे तो उनकी कुर्सी पर विधायक बैठे थे। उन्होंने विधायक से कहा कि कुर्सी उनकी है। लेकिन विधायक ने यह कहकर उठने से इंकार कर दिया कि मंच पर किसी की नेम प्लेट नहीं है, इसलिए कोई किसी भी कुर्सी पर बैठ सकता है। महापौर ने अपने प्रोटोकॉल का भी हवाला दिया। लेकिन विधायक उठने को तैयार नहीं हुए। इस बीच मेयर ने मंत्री के पास जाकर भी कुछ कहा, लेकिन दोनों नेताओं के बीच हो रही बातचीत में मंत्री ने कोई दखल नहीं दिया। थोड़ी देर बाद मेयर कार्यक्रम से जाने लगे तो विधायक ने उन्हें रोका और कुर्सी दे दी।
हंसी - मजाक हो रही थी: मेयर
मुरादाबाद। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि, ‘कोई खास बात नहीं थी, हम दोनों हंसी मजाक कर रहे थे’। मेयर ने कहा कि राजेश चुन्नू भी विधायक हैं और हमारी ही पार्टी के हैं। यदि वह कुर्सी पर बैठ गए थे तो कोई बात नहीं, बाद में उन्होंने कुर्सी दे दी थी।
विज्ञापन
मेयर को सबक सिखाने के लिए बैठा: राजेश
मुरादाबाद। कांठ विधायक राजेश सिंह उर्फ चुन्नू का कहना है कि मेयर विनोद अग्रवाल हमेशा बाकी नेताओं की अनदेखी करके भागकर बड़े नेताओं के बगल की कुर्सी हथिया लेते हैं। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में भी मैं डिप्टी सीएम के बराबर में खड़ा था तो वह मेरे आगे आकर खडे़ हो गए। विधायक बोले, गुरुवार को मैं जानकर मंत्री के बराबर वाली कुर्सी पर बैठ गया था। मेयर ने कहा कि वह कुर्सी पर रुमाल रख गए थे, लेकिन रुमाल रखने से कुर्सी किसी की नहीं हो जाती।