फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police's role in the dock, investigation begins

Moradabad News: कटघरे में पुलिस की भूमिका, जांच शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Police's role in the dock, investigation begins
मुरादाबाद। हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान हत्याकांड ने पुलिस की भूमिका को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पुलिस चौकी के पीछे नशे का धंधा चल रहा था। दो हिस्ट्रीशीटर इस धंधे को लेकर एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए थे लेकिन पुलिस इस पूरे मामले से कैसे बेखबर थी। दस सराय पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच शुरू हो गई है। इस मामले में चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। कटघर थाने की दस सराय पुलिस चौकी पर आठ सिपाही और तीन दरोगा तैनात हैं। इनमें कई पुलिसकर्मी तो लंबे समय से ही तैनात हैं। इन्हें क्षेत्र की एक-एक गली और एक व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी है बावजूद इसके न तो नशे के धंधे पर रोक लगी और न ही आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई प्रयास किए गए। कटघर क्षेत्र में गागन तिराहे पर शराब की दुकान के सेल्समैन धीरज और उसके भाई देवेश से सनी दिवाकर ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। तीन सितंबर को इस मामले में केस भी दर्ज किया गया था। बावजूद इसके सनी दिवाकर नहीं पकड़ा गया है जबकि उसका घर चौकी के ठीक पीछे ही है।
विज्ञापन

इसके अलावा सनी दिवाकर के गैंग के सदस्यों ने पूर्व पार्षद के भाई पर हमला कर रुपये भी छीन लिए थे। यह घटना भी पुलिस चौकी के पीछे ही हुई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी गिरोह ने कमल चौहान की हत्या कर दी। हत्या के अगले दिन भीड़ जमा थी तब भी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी सक्रिय दिखाई नहीं दिए। अफसरों ने इन पुलिसकर्मियों की गोपनीय जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed