फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   policeman threatend to jwellers mom

एडीजी से शिकायत करने पर सराफ की मां को पुलिस कर्मियों ने धमकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
policeman threatend to jwellers mom
मुरादाबाद। एसओजी की शिकायत एडीजी से करने पर दरोगा और सिपाही बुधवार शाम सराफ की मां को धमकाने उसके घर पहुंच गए। महिला ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया कि उन्हें उसे धमकी दी है कि वह कहीं भी शिकायत कर ले। अब उसका बेटा जेल से बाहर नहीं आएगा। पुलिस कर्मियों के घर से चले जाने के बाद महिला एसएसपी और आईजी से शिकायत की है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के भदौड़ा निवासी ललिता वर्मा ने मंगलवार को बरेली पहुंचकर एडीजी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें महिला ने बताया था कि उसके बेटे सोनू वर्मा की मझोला के जयंतीपुर में सराफा दुकान है। 19 नवंबर को एसओजी टीम सोनू की दुकान पर पहुंची थी। महिला ने आरोप है कि टीम के सदस्य सोनू को उठाकर ले गए थे। आरोप लगाया था कि एसओजी ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। जब सोनू ने रुपये नहीं दिए तो उसके बेटे को दो अन्य आरोपियों के साथ चेन लूट का आरोपी बनाकर जेल भेज दिया है। महिला ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांगी थी। बुधवार सुबह महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपने बेटे को बाहर निकलवाने की मांग रखी थी। एसएसपी ने महिला को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया था। महिला ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे एक दरोगा और दो सिपाही उसके घर पहुंचे। उन्होंने घर में घुसते ही महिला को धमकाना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी उसे धमकी दे रहे थे कि वो कहीं भी शिकायत कर ले, लेकिन अब उसका फोटो जेल से बाहर नहीं आएगा। महिला ने फोन पर एसएसपी से इस मामले की शिकायत की है। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार शाम महिला को बुलाने के लिए पुलिस कर्मियों को भेजा गया था। ताकि महिला के बयान दर्ज किए जा सकें। पुलिस कर्मी महिला को धमकाने नहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed