{"_id":"65041e297b54dca5ba0acb05","slug":"police-will-take-dna-samples-shooters-involved-murder-of-bjp-leader-anuj-preparations-district-jail-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता हत्याकांड: अनुज की हत्या में शामिल शूटरों का डीएनए सैंपल लेगी पुलिस, जिला जेल में की गई है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता हत्याकांड: अनुज की हत्या में शामिल शूटरों का डीएनए सैंपल लेगी पुलिस, जिला जेल में की गई है तैयारी
Fri, 15 Sep 2023 02:35 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:35 PM IST
सार
भाजपा नेता अनुज चौधरी की 10 अगस्त की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनुज मुरादाबाद के पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में रहते थे। पुलिस ने इस मामले में असमोली ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत और उसके साथी रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मुरादाबाद में भाजपा नेता को गोली मारते बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड के तीनों शूटरों का पुलिस डीएनए सैंपल लेकर जांच कराएगी। फ्लैट से मिले शूटरों के बाल और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों से मिलान कराया जाएगा। कोर्ट से अनुमति मिल चुकी है। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम और पुलिस जिला कारागार जाकर सैंपल लेगी।
विज्ञापन
संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में रहते थे। 10 अगस्त की शाम करीब छह बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियां बरसा कर अनुज चौधरी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
16 अगस्त को पुलिस ने असमोली ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत और उसके साथी रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा था किया था हत्याकांड की साजिश ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर, जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहित चौधरी के भाई केजीके कॉलेज के क्लर्क अमित चौधरी और पुष्पेंद्र ने रची थी।
विज्ञापन
शूटर सूर्यकांत शर्मा, आकाश और सुशील शर्मा से तीस लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया था। 22 अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीनों शूटरों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुषेंद्र उर्फ भूरा का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस पुलिस अमित चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
तीनों शूटर घटना से पहले से ही सोसायटी में फ्लैट लेकर रहे थे। आने जाने के लिए उन्होंने डॉक्टर के एप्रन का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल और फ्लैट निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को शूटरों के बाल मिले थे। टीम ने मौके से सैंपल जुटाए थे।
सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि इस शूटर सुशील उर्फ गोलू, सूर्यकांत उर्फ सोनू और आकाश उर्फ गटुआ के डीएनए सैंपल लिया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस फोेरेंसिक टीम को लेकर जिला कारागार जाएगी। घटनास्थल और फ्लैट से मिले साक्ष्यों से मिलान के लिए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।