फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police uncover theft of Rs 10 lakh through Yaksha app, two arrested

Moradabad News: यक्ष एप से पुलिस में 10 लाख की चोरी का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Police uncover theft of Rs 10 lakh through Yaksha app, two arrested
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने यक्ष एप के माध्यम से नगर में हुई 10 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी उजमा परवीन ने अपने घर का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। जिसमें मोहल्ले के फैजान पर शक व्यक्त किया गया था। पुलिस ने फैजान का फोटो यक्ष एप पर डाला। जिस पर एप में उसके बारे में पूरी जानकारी मिली। उसके खिलाफ पहले से चोरी की रिपोर्ट दर्ज थी। फैजान सभासद का पुत्र है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी इरफान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सोने के जेवर बरामद कर लिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यक्ष एप के माध्यम से पुलिस ने पहली आपराधिक घटना का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed