फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police team attacked after reaching on information of fight

Moradabad News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked after reaching on information of fight
कांठ। परिवार के लोगों में आपसी कहासुनी होने की सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस टीम पर शिकायतकर्ता व उसके परिजनों ने खींचतान करते हुए जानलेवा हमला कर दिया जिसमें पीआरवी के दीवान को चोट आई है। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छजलैट क्षेत्र के गांव बैरमपुर में एक परिवार के लोगों में कहासुनी और झगड़ा होने की सूचना पर छजलैट लोकेशन की पीआरवी 0265 मौके पर पहुंची। यहां कॉल करने वाले योगेंद्र सैनी उर्फ माटू से पीआरवी टीम में शामिल दीवान संजीव शर्मा जानकारी करने लगे। आरोप है कि वह नशे की हालत में था और उसने पूछताछ के दौरान दीवान संजीव शर्मा से अभद्रता करनी शुरू कर दी। वह उनसे मारपीट पर उतारू हो गया। उसकी वर्दी का कॉलर पकड़ कर खींचतान करने लगा जिससे वर्दी के बटन भी टूट गए। सिपाही योगेश कुमार और चालक रामपाल सिंह ने संजीव शर्मा को बचाने का प्रयास किया तो योगेंद्र सैनी के साथ ही उसकी मां प्रेमवती, भाई रामफल सैनी, भतीजे दीपू ने पीआरवी टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि योगेंद्र ने जान से मारने की नियत से दीवान संजीव शर्मा के सिर पर सरिया से वार कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने टीम के पास मौजूद एमडीटी (टेबलेट) को भी छीनकर पानी में फेंक दिया। पीआरवी टीम पर हमले की सूचना पाकर छजलैट पुलिस और दूसरी पीआरवी टीम भी मौके पर पहुंच गई लेकिन आरोपी इससे पहले ही भाग गए। इस मामले में पीआरवी के दीवान संजीव शर्मा की तहरीर पर थाना पुलिस ने योेगेंद्र सैनी उर्फ माटू, मां प्रेमवती, भाई रामफल सैनी और भतीजे दीपू के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने और कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर चोटिल दीवान का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है। एसएचओ छजलैट प्रदीप कुमार सहरावत ने बताया कि आरोपी योगेंद्र सैनी उर्फ माटू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed