फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police stopped pilot's flight to Lakhimpur in Mundhapande

मूंढापांडे में पुलिस ने रोकी पायलट की लखीमपुर की उड़ान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police stopped pilot's flight to Lakhimpur in Mundhapande
मूंढापांडे में पुलिस ने रोकी पायलट की लखीमपुर की उड़ान
विज्ञापन

मुरादाबाद। दिल्ली से लखीमपुर के लिए भरी गई पायलट की उड़ान की रफ्तार मूंढापांडे टोल प्लाजा पर थम गई। मूंढापांडे टोल प्लाजा पर पुलिस ने कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम के काफिले को रोक दिया। बाद में उन्हें सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया गया। इस दौरान टोल प्लाजा से सर्किट हाउस तक करीब साढ़े पांच घंटे तक पुलिस प्रशासन से खींचतान चलती रही।

कांग्रेेस नेता सचिन पायलट आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ बुधवार शाम लखीमपुर जा रहे थे। उनका काफिला दिल्ली से निकला था। जो गाजिायबाद, हापुड़, गजरौला, जोया होते हुए 150 से अधिक की दूरी तय कर शाम 5.20 बजे मूंढापांडे टोल प्लाजा पर पहुंचा। इस दौरान हाईवे पर मौजूद पुलिस ने उनका काफिला कहीं नहीं रोका। लेकिन मूंढापांडे टोल प्लाजा पर पहले से मौजूद मुरादाबाद और रामपुर की पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने उनके काफिले को रोक दिया। जिसे लेकर कांग्रेसियों और पुलिस ने नोकझोंक हुई। लेकिन पुलिस ने बैरियर नहीं हटाया। लखीमपुर जाने की जिद पर अड़े सचिन सवा घंटे तक टोल पर डटे रहे। बाद में साढ़े छह बजे पुलिस सचिन पायलट को सर्किट हाउस मुरादाबाद ले आई। जहां उन्हें सवा चार घंटे तक नजर बंद रखा गया। इस बीच एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसपी सिटी अमित आनंद से वार्ता होती रही। सचिन पायलट लखीमपुर जाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन अफसर अनुमति नहीं होने का हवाला देकर उन्हें लखीमपुर जाने से रोक दिया। अफसरों ने कहा कि न तो यहां रखने की अनुमति और न ही लखीमपुर जाने की। काफी जद्दोजहद के बाद रात 11.20 बजे उन्हें पुलिस की निगरानी में दिल्ली रवाना किया गया। इस दौरान जिले के कांग्रेसी सर्किट हाउस के गेट पर धरने पर बैठे रहे। नारेबाजी कर अपना विरोध जताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed