फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police station surrounded and uproar due to non-arrest of kidnapper

Moradabad News: अपहर्ता की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस चाैकी घेरी, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Police station surrounded and uproar due to non-arrest of kidnapper
अगवानपुर। तीन दिन पहले 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने मंगलवार रात अगवानपुर पुलिस चाैकी का घेराव किया। इस दाैरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों को समझाने आए पुलिसकर्मियों से भी नोकझोंक हुई। आक्रोशित महिलाएं गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी में धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन

अगवानपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि रविवार को उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर थी। इस दौरान कस्बे का ही रहने वाला दूसरी बिरादरी का युवक बेटी को अपने साथ भगाकर ले गया था। उसी दिन उन्होंने पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रात में किशोरी को बरामद कर लिया। बरामदगी के अगले दिन सोमवार को पुलिस ने किशोरी की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

माता-पिता और एक बहन उससे मिलने सिविल लाइंस थाने गए, लेकिन तब तक किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया। मंगलवार को पिता पुलिस चौकी में युवक की गिरफ्तारी करने की जानकारी लेने गए तो पुलिस ने संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद रात करीब नाै बजे करीब दो साै पुरुष व महिलाओं की भीड़ चाैकी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चाैकी के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। लोग पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी की बरामदगी को चुकी है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed