फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police station in-charge remained ignorant despite knowing about the racket... suspended

Moradabad: पाॅश काॅलोनी में चलता रहा देह व्यापार, अंजान बने रहे चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही, दोनों निलंबित

Thu, 02 Apr 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 02:03 AM IST
सार

मुरादाबाद की पाॅश कालाॅनी में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। इसको लेकर सिपाही और दरोगा अनजान बने रहे। इस पर दोनों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Police station in-charge remained ignorant despite knowing about the racket... suspended
मझोला पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद की पॉश कॉलोनी बुद्धि विहार में चल रहे देह व्यापार की जानकारी होने के बावजूद लाइन पार चौकी इंचार्ज शिवम वशिष्ठ और बीट सिपाही गुरदीप कुमार अंजान बने थे। वहीं जानकारी मिलते ही एसएसपी सतपाल अंतिल ने मकान पर छापा पड़वा दिया।

विज्ञापन


जहां से दो महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद एसएसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर- सात बी में आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने एक मकान में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी लाइन पार चौकी इंचार्ज शिवम वशिष्ठ और बीट सिपाही को दी लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इस मामले की शिकायत एसएसपी के पास तक पहुंच गई। उन्होंने सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता को टीम के साथ मौके पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां एक मकान में दो महिला समेत आठ लोग मौजूद थे। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि यहां देह व्यापार चल रहा था। दिल्ली और हरियाणा की महिलाएं आती हैं। जांच में चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही की भूमिका संदिग्ध पाई है। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

एएसपी अभिनव द्विवेदी को बनाया सीओ सिविल लाइंस
एसएसपी सतपाल अंतिल ने जिले के चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता को सीओ कार्यालय, सीओ कटघर वरुण कुमार को जनशिकायत की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी एवं कांठ सीओ अभिनव द्विवेदी सीओ सिविल लाइंस बनाया गया है। सीओ शुभम पटेल को कांठ सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। लाइन में तैनात सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी को सीओ कटघर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed