फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police showed strictness to retail vegetable vendors in the market, threw vegetables

Moradabad News: मंडी में फुटकर सब्जी विक्रेताओं पुलिस ने दिखाई सख्ती, सब्जी फेंकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police showed strictness to retail vegetable vendors in the market, threw vegetables
मुरादाबाद। मंडी समिति के मार्ग किनारे आढ़तियों से थोक में सब्जी खरीद कर फुटकर में सब्जी बेचने के लिए फड़ लगाने वालों पर रविवार दोपहर पुलिस ने जमकर ज्यादती की। पुलिस ने कई फुटकर विक्रेताओं की सब्जी फेंक दी। इसके चलते वहां कुछ देर अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

मझोला मंडी में प्रति दिन थोक व्यापारियों से पचासों फुटकर विक्रेता सब्जी खरीद कर मंडी में ही मुख्य सड़क के किनारे फड़ पर रख कर उसे धड़ी के हिसाब से फुटकर में बेचने का काम करते हैं। मंडी पहुंचे शहर के लोग उन्हीं से सब्जी खरीद कर ले जाते हैं। सुबह की मंडी 12 बजे तक रहती है। कुछ फुटकर सब्जी विक्रेताओं की सब्जी जब बिकने से रह जाती है तो वह कुछ देर तक मंडी में रुक कर उसे बेचने का प्रयास करते हैं। रविवार भी कुछ फुटकर सब्जी विक्रेता दोपहर 12 बजे के बाद भी सब्जी का फड़ लगाए बैठे थे। बताया जाता है कि इसी बीच कुछ पुलिसकर्मी मंडी समिति में पहुंच गए और इन सब्जी विक्रेताओं पर बरसते हुए उनके फड़ से सब्जी उठा कर फेंकने लगे। सब्जी विक्रेताओं ने उनकी मिन्नतें भी की लेकिन वह नहीं माने। इसके चलते कुछ सब्जी विक्रेताओं की सब्जी भी खराब हो गई।
विज्ञापन


थाना स्तर से न तो मेरे द्वारा कोई पुलिसकर्मी मंडी में अतिक्रमण हटाने भेजा गया और न ही इसकी मुझे कोई जानकारी या सूचना है।
विप्लव शर्मा, थाना प्रभारी मझोला

मंडी में पुलिसकर्मियों द्वारा फुटकर व्यापारियों की सब्जी फेंकने की मुझे जानकारी नहीं है। कई बार सब्जी विक्रेता सड़क पर फड़ लगा उसे संकरा कर देते हैं। जिससे यातायात प्रभावित होता है। इसे ध्यान में रखते हुए कई बार पुलिस अथवा मंडी स्टाफ उन्हें सड़क खाली करने के लिए हटा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्रशासक मंडी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed