फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police scanned CCTV cameras in Aniket murder case

Moradabad News: अनिकेत हत्याकांड में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले

Wed, 19 Nov 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 19 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police scanned CCTV cameras in Aniket murder case
कुंदरकी। अनिकेत हत्याकांड में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले ताकि हत्यारों का सुराग लग सके है लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं तहरीर नहीं मिलने पर दूसरे दिन भी थाने में केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि संभल जिले के बहजोई नगर के मोहल्ला दुर्गा कलोनी में नई बस्ती निवासी फर्मकर्मी अनिकेत शर्मा सोमवार की देर शाम शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुंदरकी को आया था। कुंदरकी बाईपास से सटे जैतपुर पट्टी गांव के जंगल में देर रात को पुलिस अनिकेत का शव बरामद किया था जिसकी धारदार हथियार से वार करके हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी क्योंकि उसके सिर और चेहरे पर चोटों के घाव थे और खून बह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था लेकिन दूसरे दिन भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि घटना स्थल और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। साथ ही परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है जिसकी वजह से केस दर्ज करने में देरी हो रही है लेकिन तीजा करने के बाद बुधवार को परिजन थाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed