फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police rushed to the scene following a report of a murder over the phone; the information turned out to be false.

Moradabad News: फोन पर हत्या की सूचना से दौड़ी पुलिस, बात झूठी निकली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the scene following a report of a murder over the phone; the information turned out to be false.
ठाकुरद्वारा। पुलिस कंट्रोल रूम और फोन नंबर 112 पर रविवार शाम करीब सात बजे आई कॉल ने पुलिस को दौड़ने पर मजबूर कर दिया। फोन करने वाले ने खुद को गांव नंगलिया नारायण निवासी बिजेंद्र बताते हुए अपने भाई की हत्या हो जाने की जानकारी दी। कोतवाल सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि हत्या शब्द सुनते ही वह तुरंत पुलिस के साथ गांव जा पहुंचे। गांव में दो लोगों का नाम बिजेंद्र होने की जानकारी पर दोनों के घर गए, जहां सब कुछ सामान्य था। दोनों घरों से कॉल न किए जाने की बात कही गई। फोन के कॉल डिटेल से भी रिंग करने की पुष्टि नहीं हुई। अब झूठी सूचना देने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


मारपीट की घटनाओं में तीन घायल
ठाकुरद्वारा। अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटनाओं से जुड़े शिकायतकर्ताओं में शामिल गांव निर्मलपुर निवासी नजमा ने गांव के कुछ लोगों पर रंजिश में गालियां देने और पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। गांव रामनगर खागूबाला निवासी इंतजार ने पैसे के लेनदेन के विवाद में पांच-छह लोगों पर घर में घुसकर डंडों के हमले से घायल करने की बात पुलिस को बताई है। गांव बलिया निवासी दुष्यंत ने अपनी तहरीर में गांव के एक ठेकेदार पर चार माह मजदूरी कराके 40 हजार रुपये मेहनताना न देने और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। संवाद
विज्ञापन


धान के खेत में अब भी पानी, फसल काटने में परेशानी
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के कुछ किसानों के खेतों में अब तक बारिश का पानी भरा होने से धान काटने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इसका असर धान की सरकारी खरीद पर भी पड़ रहा है। गांव मानावाला निवासी बबलू सिंह ने बताया कि उन्होंने ठेके पर जमीन लेकर धान की पैदावार की। पिछले दिनों की बारिश से फसल को नुकसान हुआ है। रविवार को भी उनके व आसपास के खेतों में बारिश का पानी भरा था। इलाके के लोगों का कहना है कि जो खेत नीचे हैं, उनमें यह समस्या है। सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी धान गीला है। इसी कारण कम किसान सरकारी केंद्रों पर धान लेकर आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए का खौफ, ग्रामीणों को वन विभाग की टीम का इंतजार
ठाकुरद्वारा। गांव भूड़ में शनिवार को खेत में मौजूद अधिवक्ता सहित तीन लोगों पर तेंदुए के हमले के प्रयास की घटना के बाद से लोगों को वन विभाग की टीम का इंतजार है। तेंदुए के जोड़े का सामना करने वाले अधिवक्ता अनूप सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को वन रेंजर ने उनका फोन नहीं उठाया था। रविवार को भी वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची, जबकि लोगों में खौफ है। उनके अनुसार, डेढ़ महीने पहले इसी गांव के भगीरथ सिंह के बाइक सवार दो बेटों पर तेंदुए ने हमला किया था। बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए थे। उधर, वन विभाग के डिप्टी रेंजर एमपी सिंह का कहना है कि गांव के आसपास तेंदुआ घूमते रहने की जानकारी है। परिस्थिति अनुसार जांच कराई जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed