{"_id":"6435cb91e3183eaf9806a3a5","slug":"police-recovered-illegal-pistol-bjp-leader-lalit-remand-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-113085-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संशोधित खबर...भाजपा नेता ललित कौशिक को रिमांड पर लेकर पुलिस ने बरामद की अवैध पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संशोधित खबर...भाजपा नेता ललित कौशिक को रिमांड पर लेकर पुलिस ने बरामद की अवैध पिस्टल
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के दो चर्चित हत्याकांड में आरोपी भाजपा नेता ललित कौशिक की अदालत से ऑर्म्स एक्ट मामले में पांच घंटे की पुलिस रिमांड मिली। पुलिस कड़ी सुरक्षा में ललित को उसके लेकर चट्टा पुल के पास पहुंची और प्वाइंट 32 बोर की पिस्टल बरामद की। जबकि कुशांक गुप्ता हत्याकांड में अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को कोर्ट में हाजिर करने के बाद जेल भेज दिया गया।
मूंढापांडे के भट्ठा मजदूर ओमप्रकाश ने मूंढापांडे थाने में 25 मार्च को केस दर्ज कराया था। जिसमें सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, मूंढापांडे निवासी शिव कुमार, सतीश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके अगवा कर फैक्टरी में बंधक कर पिटाई की थी। इस मामले में पुलिस ने उसी दिन ललित कौशिक को सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर की तलाशी ली थी। इस दौरान घर से आठ लाख रुपये की नकदी और एक अवैध असलहे की मैगजीन बरामद की थी।
पुलिस ने बारह जनवरी 2022 को रामगंगा विहार में हुए कुशांक गुप्ता और पंद्रह फरवरी को मझोला में हुए सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें पुलिस की ओर से दावा गया था कि दोनों हत्याकांड की साजिश ललित कौशिक ने रची थी। सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस की ओर से रिमांड की अर्जी दाखिल की गई थी। इस मामले में मंगलवार को पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक और शूटर केशव सरन शर्मा को कोर्ट ने जेल से तलब किया था। दोनों आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। पुलिस की ओर से पांच दिन की रिमांड कोर्ट से मांगी गई थी लेकिन कोर्ट ने ललित कौशिक की पांच घंटे की रिमांड को मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनिंदर सिंह की कोर्ट ने अवैध असलहे के मामले में मंगलवार शाम छह बजे से रात 11 बजे तक रिमांड मंजूर की। जबकि कुशांक हत्याकांड में रिमांड अर्जी दाखिल कर दी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि ललित कौशिक की निशानदेही पर प्वाइंट 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ में ललित ने बताया कि उसके घर से आठ लाख रुपये जो तलाशी के दौरान बरामद हुए थे। उनमें से पांच लाख केशव सरन शर्मा, दो लाख रुपये खुशवंत सिंह उर्फ भीम और एक लाख रुपये विकास शर्मा को बांटने थे। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार रात ग्यारह बजे पुलिस ने ललित को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद में दाखिल कर दिया। ललित के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट में एक और केस दर्ज किया गया है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक की खुली हिस्ट्रीशीट
सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने ललित कौशिक की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस की ओर से पत्रावली तैयार कर एसएसपी को भेजी गई थी। एसएसपी के आदेश पर मंगलवार रात हिस्ट्रीशीट खोल दी है। सिविल लाइंस थाने में ललित कौशिक की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। कुशांक हत्याकांड और सीए हत्याकांड में ललित ने साजिश रची थी। इसके अलावा मूंढापांडे में दो केस दर्ज हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए पत्रावली तैयार कर एसपी सिटी के माध्यम से एसएसपी के पास भेजी थी। मंगलवार देर शाम एसएसपी हेमराज मीना ने पत्रावली पर हस्ताक्षर कर ललित कौशिक की हिस्ट्रीशीट खोल दी। सिविल लाइंस थाने के तीन, मूंढापांडे के चार और मझोला थाने के दो मुकदमे में ललित का नाम शामिल है।
ललित और उसके करीबियों के खातों में हुआ करोड़ों का लेनदेन
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि ललित कौशिक, उसके परिवार के लोग और करीबियों के तीस बैंक खातों की डिटेल निकलवाई गई है। जिसमें 2019 से लेकर 2023 तक करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। पुलिस टीमें जांच कर रही हैं कि ये कहां आई है और इसका स्रोत किया है। इसके अलावा ठेकेदारों के पंजीकरण में ललित कौशिक पार्टनर हैं। जिनका लाइसेंस रद्द कराने के लिए संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।