फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police raided in search of the kingpin

सिपाही भर्ती परीक्षा : सरगना की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police raided in search of the kingpin
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश करने वाले सॉल्वर गैंग के सरगना योगेश की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस टीम ने आरोपी के घर और उसके रिश्तेदारों के घर भी दबिश दी, लेकिन आरोपी और उसके साथी अब तक नहीं पकड़े गए हैं। इस मामले में पुलिस एक सॉल्वर समेत तीन आरोपी जेल भेज चुकी है।
सिविल लाइंस स्थित महाराज अग्रसेन इंटर कॉलेज में सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां शनिवार को सुबह की पॉली में बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश किदया जा रहा था। इसी दौरान ठाकुरद्वारा के शिव नगर पत्थरखेड़ा निवासी अभिषेक कुमार का बायोमैट्रिक सत्यापन किया गया तो एरर आ रहा था। शक होने पर कक्ष निरीक्षक ने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना असली नाम अवनीश कुमार बताया था। वह बिहार के सीतामढ़ी निवासी है। उसका साथी बिहार के जमुई निवासी कुमार गौरव को डिलारी के इग्राहा सहसपुरी निवासी मनीष यादव के स्थान पर दूसरी पाली में परीक्षा देनी थी। पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल से मनीष को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

इसके अलावा अभ्यर्थी अभिषेक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सॉल्वर ने बताया कि उसे और कुमार गौरव को बिहार के चंपारण जनपद के बरवाड़ा सितार ढाका निवासी अभिनव आलोक लेकर आया था जबकि अभिषेक और मनीष से ठाकुरद्वारा के राजोपुर मिलक निवासी योगेश यादव और उसके रिश्तेदार सुचित कुमार निवासी विजय नगर डूगरपुर थाना ठाकुरद्वारा ने दस-दस लाख रुपये में सॉल्वर बैठाने का सौदा तय किया था। योगेश यादव और अभिनव आलोक एक दूसरे के संपर्क में थे। अब तब योगेश, सुचित अभिनव आलोक और कुमार गौरव नहीं पकड़े गए हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। योगेश और सुचित की गिरफ्तारी को उसके घर और रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी गई थी। अब तक पकड़ में नहीं आए हैं। अभिनव आलोक और कुमार गौरव की गिरफ्तारी को पुलिस टीम बिहार भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed