फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police raid gambling den, arrest ten people including businessman and leader

Moradabad News: जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा कारोबारी, नेता समेत दस दबोचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Police raid gambling den, arrest ten people including businessman and leader
मुरादाबाद। शहर में आईपीएल सट्टे के बाद पुलिस ने जुआरियों के बड़े गैंग पर शिकंजा कसा है। बुधवार की रात मझोला थाने की पुलिस ने नया मुरादाबाद स्थित एक फ्लैट में छापा मारकर पाकबड़ा नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके रोहताश सैनी समेत दस लोगों को जुआ खेलते हुए दबोच लिया। इनमें पाकबड़ा मंडल भाजपा के सेक्टर संयोजक सौरभ दिवाकर और अन्य व्यापारी और कारोबारी शामिल हैं। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मझोला थाने की पुलिस को सूचना मिली कि नया मुरादाबाद स्थित समाजवादी आवास योजना के फ्लैट को कुछ लोगों ने जुआ का अड्डा बना रखा है। यहां देर रात से लेकर सुबह तक जुआ खेला जा रहा है। बुधवार की देर रात पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा तो वहां जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दस लोगों को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों की पहचान प्रॉपर्टी डीलर पाकबड़ा निवासी प्रदीप गुप्ता, टिल्लू, सूर्य प्रकाश, सलमान, भाजपा नेता एवं पाकबड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पक्ष का चुनाव लड़ चुके रोहताश सैनी, सौऱभ दिवाकर, सचिन टांक, ईंट भट्ठा स्वामी अब्दुल हसन, लकड़ी कारोबारी मसरार उर्फ फहीम, रोहित के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से तीन ताश की गड्डियां और तीन लाख 52 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसआई संजय कुमार यादव की ओर से मझोला थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed