फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police post Construction started in front of Jama Masjid in Sambhal

UP: संभल में जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण... कराया गया भूमि पूजन; ये रखा जाएगा नाम

Sat, 28 Dec 2024 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Dec 2024 01:32 PM IST
सार

संभल में जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र की मौजूदगी में पंडित शोभित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया।

विज्ञापन
Police post Construction started in front of Jama Masjid in Sambhal
पुलिस चौकी का निर्माण - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। अब जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हो गया है। शुक्रवार को मस्जिद के पास खाली मैदान पर खोदाई करवाई गई। अब शनिवार सुबह में निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कराया गया है। 
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र की मौजूदगी में पंडित शोभित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल से सतर्क हुए पुलिस-प्रशासन ने जामा मस्जिद के नजदीक पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


यह पुलिस चौकी जामा मस्जिद के सामने स्थित मैदान में बनाई जा रही है। शुक्रवार को एएसपी के नेतृत्व में पुलिस चौकी के लिए जमीन की पैमाइश की गई। नगर पालिका की टीम ने नींव खोदाई शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल के जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन पुलिस चौकी का नाम 'सत्यव्रत पुलिस चौकी' रखा जा सकता है। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने बताया कि संभल के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह नाम प्रस्तावित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि यह चौकी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बनाई जा रही है। सत्यव्रत नाम संभल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के सम्मान को दर्शाता है। हाल के दिनों में क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत यह चौकी भी तैयार की जा रही है।
 

इसी दौरान कुछ लोगों ने पहुंचकर अपनी पुश्तैनी जमीन होने का दावा किया। एसडीएम ने दावे को खारिज कर दिया है। जिस जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है वो जामा मस्जिद के नाम वक्फ जमीन में बनाया जाना है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। एहतियाती तौर पर सुरक्षा 24 नवंबर से जामा मस्जिद के नजदीक है। इसी क्रम में अब पुलिस चौकी बनाई जा रही है।


 

शहर में निगरानी के लिए लगाए जाएंगे सीसीटीवी
24 नवंबर को हुए बवाल के बाद एहतियाती तौर पर चौकसी लगातार बरती जा रही है। इसी क्रम में अब शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे पूरे शहर में निगरानी की जा सके। डीएम ने बताया कि पालिका की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए अलग अलग स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं।

 

राजा चंद्रविजय सिंह बोले, हमारे परिवार की मिल्कियत है बावड़ी 
उधर, शुक्रवार को पूर्व सांसद राजा चंद्रविजय सिंह ने बिलारी के राजा का सहसपुर स्थित अपने महल में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोग कह रहे थे कि चंदौसी में एक बावड़ी मिली है। बावड़ी तीन मंजिल की है, जो अनोखी चीज है। उत्तरी भारत में बहुत कम बावड़ी हैं। बावड़ी का ज्यादा रिवाज राजस्थान और गुजरात आदि में होता है। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस बावड़ी को अपनी बता रहे हैं। जो लोग ये कह रहे हैं उनसे वह परिचित नहीं हैं। जबकि सच्चाई ये है कि हमारे परिवार की बनाई हुई है। हमारे परिवार की मिल्कियत है। परिवार में दो लोग हैं। एक मैं और मेरी छोटी बहन। ये बात स्पष्ट करनी थी। राजा चंद्रविजय सिंह ने कहा कि हम ये चाहते हैं कि पुरातत्व विभाग इसे अपनी सुपुर्दगी में ले और उसका जीर्णोद्धार करे, ताकि यह चंदौसी वासियों के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल बने। 

उन्होंने बताया कि बावड़ी के बारे में उन्होंने सुना था लेकिन ये नहीं मालूम था कि यहां दबी है। वहां जो कृष्ण निवास करके कोठी थी। वह हमारे बुजुर्ग राजा कृष्ण कुमार सिंह साहब ने बनवाई थी। वहां एक पत्थर भी लगा है। जिस पर कृष्ण निवास लिखा है। उसी कोठी परिसर में ये बावड़ी बनी है। प्रशासन पुराने रिकार्ड खंगाले तो सच सामने आ जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सनातन सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम् आदि भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed