फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police personnel gave third degree to the fruit seller

पुलिस कर्मियों ने फल विक्रेता को दी थर्ड डिग्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police personnel gave third degree to the fruit seller
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र में फल विक्रेता को पुलिस कर्मियों द्वारा थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस कर्मी सोमवार सुबह उसे नाखनूका चौराहे से उठाकर ले गए और गन्ने के खेत में बंधक बनाकर तीन घंटे तक पीटा। इसके बाद डिलारी थाने ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर लिया और फिर से पिटाई की गई। परिजनों ने थाने पर धरना देने की धमकी दी तो युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

डिलारी के नाखूनका गांव निवासी आसिम (32) चौराहे पर फल का ठेला लगाता है। आसिम ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे वह ठेले पर फल बेच रहा था। इसी दौरान वहां जलालपुर पुलिस चौकी के सिपाही पहुंच गए और वह आसिम को वहां से उठाकर ले गए। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसे गन्ने के खेत में तीन घंटे तक बंद कर बनाकर पीटा। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद पुलिस कर्मी उससे कहा कि वह अब वह अपने घर चला जाए, मगर आसिम से चला नहीं गया। उसके पैरों और शरीर पर जख्म हो चुका था। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे गन्ने के खेत से एक कार में डालकर डिलारी थाने ले गए। आरोप है कि यहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर फिर से पीटा गया।
विज्ञापन

परिजन भी युवक की तलाश में जुटे थे। वह ठाकुरद्वारा में पूर्व विधायक विजय यादव के आवास पर पहुंच गए और उन्हें जानकारी दी। पूर्व विधायक ने बताया कि उन्होंने जलालपुर चौकी और डिलारी थाने में युवक के बारे में जानकारी मांगी, मगर कहीं से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने परिजनों के साथ थाने पर धरना देने की धमकी दी। तब पुलिस कर्मियों ने आसिम के परिजनों को डिलारी थाने बुला लिया। सोमवार रात आठ बजे आसिम को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि वह थाने से कुछ ही दूर पहुंचे थे, फिर से पुलिस कर्मियों ने कॉल की और युवक को थाने लेकर आने को कहा, मगर परिजन वापस थाने नहीं गए। युवक की पीठ और शरीर के अन्य अंकों पर चोटों के निशान हैं।

सोमवार रात ग्यारह बजे पूर्व विधायक विजय यादव के साथ युवक और उसके परिजन ठाकुरद्वारा कोतवाली पहुुंचे और उन्होंने पुलिस कर्मियों की शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है, अगर कोई शिकायत करता है तो जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed