Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police organised a bike rally to make women aware.

Moradabad News: पुलिस ने बाइक रैली निकालकर महिलाओं को किया जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police organised a bike rally to make women aware.
मुरादाबाद। मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने रविवार को शहर में बाइक रैली निकाली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नारी को अपनी सुरक्षा एवं अधिकार के प्रति जागरूक किया। डीआईजी मुनिराज जी ने पुलिस लाइन से रविवार को पुलिस की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति विशेष अभियान(फेज-05) की शुरुआत की गई है। इसके तहत महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया है। बाइक रैली मुरादाबाद शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। रैली में सभी महिला आरक्षियों ने भाग लिया। रैली के दौरान, सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। संकट में फंसने पर महिलाएं वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस सहायता नंबर 112 और चाइल्ड लाइन 1098 से तत्काल सहायता ले सकती हैं। महिला पुलिसकर्मियों ने वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी महत्वपूर्ण सावधानियां बताईं। यह प्रयास महिलाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए सशक्त बनाने के लिए किया गया है। जागरूकता कार्यक्रम में सीओ कोतवाली सुनीता दहिया, आरआई रकम सिंह, मिशन शक्ति सेल की प्रभारी समीक्षा आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed