फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police on the lookout for a railway employee who attacked his wife with scissors for dowry.

Moradabad News: दहेज के लिए पत्नी पर कैंची से हमला करने वाले रेल कर्मी की तलाश में पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Police on the lookout for a railway employee who attacked his wife with scissors for dowry.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पर उसके पति ने कैंची से हमला कर दिया। जिसमें महिला घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के काशीपुर के महेशपुरा निवासी निशा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक जनवरी 2019 को सिविल लाइंस के रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी जाहिद हुसैन के साथ उसकी शादी हुई थी। पति जाहिद हुसैन रेलवे में कार्यरत है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। आरोप है कि 25 मई 2026 की शाम करीब चार बजे आरोपी पति ने उसके ऊपर कैंची से हमला किया। जिससे उसके हाथ में चोट आ गई। कान और नाक से भी खून आ गया। किसी तरह पीड़िता ने खुद को बचाया। सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में पति समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी और उसके परिजन मकान पर ताला लगाकर भाग गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed