{"_id":"6068c4038ebc3ed3a3409976","slug":"police-of-five-police-stations-detained-from-custody-and-absconding-city-news-mbd3851452151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच थानों की पुलिस को छका रहा अभिरक्षा से फरार बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच थानों की पुलिस को छका रहा अभिरक्षा से फरार बंदी
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी पांच थानों की पुलिस को छका रहा है। चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसके ठिकानों पर छापा मार रही है, एसपी ने बंदी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। यह धनराशि फरार बंदी की सूचना देने वाले को दी जाएगी। फरार बंदी का नाम पता और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर सूचना देने की अपील की जा रही है। वहीं, पुलिस को कभी संभल तो कभी बिजनौर में बंदी को देखे जाने की सूचना मिल है। पुलिस ने दबिश भी दी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
मंडी धनौरा के नवाबपुर भूड़ निवासी हुकम सिंह डिडौली क्षेत्र की बुढ़नपुर स्थित अस्थाई जेल में बंद था। गुरुवार की सुबह उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने उसे अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया था। उसकी सुरक्षा में एसआई जवाहर सिंह और सिपाही अविनाश कुमार तैनात थे। इस दौरान दोनों पुलिस कर्मियों की लापरवाही के चलते हुकम सिंह हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए देहात थाना, डिडौली, अमरोहा नगर, मंडी धनौरा, रजबपुर समेत पांच थानों की पांच टीमें लगाई हैं। इस प्रकरण में फरार बंदी हुकम सिंह, एसआई जवाहर सिंह और कांस्टेबल अविनाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि एसपी सुनीति ने फरार हुकम सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
एसपी सुनीति ने बताया कि फरार बंदी को संभल और बिजनौर में देखे जाने की सूचनाएं मिलीं थी। इस संबंध में टीमों ने दबिश भी दी है। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। टीमें अपनी कार्रवाई कर रहे हैं। जल्द ही उसके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।