फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police issued challans to those driving under the influence

Moradabad News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के पुलिस ने काटे चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police issued challans to those driving under the influence
मुरादाबाद। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस देर रात तक चौराहों पर चेकिंग की। इस बीच पुलिस ने कई वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन

नए साल के आगमन को लेकर रविवार की रात जश्न कर जा रहे लोग अनियंत्रित वाहन चला रहे थे। इस बीच पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोककर चेकिंग की और शराब पीने वालों का चालान किया। अधीनस्थों का हौसला बढ़ाने के लिए एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया,सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर,कटघर सीओ डाॅ.गणेश गुप्ता ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की। शहर के मुख्य चौराहों में बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। नए साल में सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था।
विज्ञापन

पीएसी जवानों की एक कंपनी पीली कोठी, चौराहा, फव्वारा चौक पर तैनात रही। इसके साथ ही दिल्ली रोड, मानसरोवर गेट, गागन तिराहा, इंपीरियल तिराहा, संभल चौराहा डबल फाटक, पीएसी तिराहा, किला तिराहा, रामगंगा विहार, कोतवाली के बुध बाजार, टाउन हाल, गुरहट्टी चौराहा, ताड़ीखाना, हनुमानमूर्ति तिराहा, कोहिनूर तिराहा, लाइनपार प्रकाशनगर चौराहे पर पुलिस के साथ ही यातायात विभाग के कर्मी शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर में पुलिस देर रात तक चेकिंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article