{"_id":"67f64188169742d7a209f76e","slug":"police-is-investigating-murder-case-of-deepak-singh-employee-of-firm-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की मांगी डिटेल, महिला के शामिल होने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की मांगी डिटेल, महिला के शामिल होने का शक
Wed, 09 Apr 2025 03:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक कर्मचारी को जहर देकर हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक दीपक, आरोपी फर्म मालिक, मैनेजर व अन्य आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
विज्ञापन
दीपक सिंह हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटघर थानाक्षेत्र में गोट रोड स्थित आरएच इंटरनेशनल निर्यात फर्म में कर्मचारी दीपक सिंह (27) की जहर देकर हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। मंगलवार को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। साथ ही पुलिस ने मृतक दीपक, आरोपी फर्म मालिक, मैनेजर व अन्य आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल मंगवाई है। जिससे पता चल सकेगा कि घटना के समय आरोपी की लोकेशन कहां थी।
विज्ञापन
दीपक के परिवार ने घटना में एक महिला के शामिल होने का शक जताया है। पुलिस जल्द ही मामले में संदिग्ध महिला से पूछताछ कर सकती है। स्टोर रूम में कार्यरत थे। दीपक के परिवार में पत्नी शीतल, दो बेटियां अनवी व नित्या, भाई विवेक कुमार, मां इंद्रवती और दो बहन पूजा व मधु हैं। पिता राकेश सिंह की नौ साल पहले मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह दस बजे दीपक फर्म में मौजूद था।
विज्ञापन
मामले में दीपक की पत्नी ने फर्म मालिक तस्लीम हुसैन, मैनेजर मंजर आलम, अब्दुल्ला आलम समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया है कि फर्म मालिक और मैनेजर उसके पति को फर्म से निकालना चाहते थे। विरोध करने पर उनका उत्पीड़न भी किया गया था। इसी रंजिश में जहर पिलाकर उसके पति की हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने फर्म पहुंचकर मामले की जांच की। फर्म के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। गेट पर लगे कैमरे में देखा कि दीपक करीब नौ बजे फर्म में एंट्री करता है। इसके बाद वह स्टोर रूम की ओर चला जाता है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिए है।
पुलिस ने दीपक, फर्म मालिक, मैनेजर समेत अन्य आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई है। जिससे पता चल सकेगा कि आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन कहां थी और उन्होंने किस-किस से बात की थी।
इसके अलावा मामले में दीपक के परिवार की ओर से एक महिला पर भी शक जताया गया है। पुलिस जल्द महिला से भी पूछताछ कर सकती है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।