फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police guard the houses of SP MLA and District President

Moradabad News: सपा विधायक और जिलाध्यक्ष के घरों पर पुलिस का पहरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Police guard the houses of SP MLA and District President
मुरादाबाद। सपा द्वारा नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल को संभल भेजने के एलान के बाद सोमवार रात ही पुलिस ने सपा के जिलाध्यक्ष के घर पुलिस का पहना बढ़ा दिया। सपा विधायक पिंकी यादव, कमाल अख्तर के घर पर भी पुलिस माैजूद है। सांसद रुचिवीरा के घर भी पुलिस गई, लेकिन सांसद घर पर नहीं थीं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि सोमवार की रात ही पुलिस ने उनके दिल्ली रोड स्थित घर को घेर लिया। पुलिस को आशंका थी कि वह संभल जा रहे हैं। इसी प्रकार असमोली की विधायक पिंकी यादव के मानसरोवर स्थित आवास, कांठ के विधायक कमाल अख्तर के जिगर कॉलोनी स्थित आवास पर भी पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को वह भोजपुर स्थित एक शादी समारोह में गए तो पुलिस पीछे-पीछे लग गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सपा नेताओं के पीछे पड़ी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के साथ जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव भी संभल जाने वाले थे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इस बारे में अभी तिथि निर्धारित नहीं की है। वहीं सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने कहा कि किसी सपा नेता को नजरबंद नहीं किया गया। पुलिस पूछताछ करने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed