{"_id":"5c6844f9bdec22271f342bb1","slug":"police-filed-report-on-posting-objectionable-fb-post-of-pulwama-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले की घटना पर किया खुशी का इजहार, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले की घटना पर किया खुशी का इजहार, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Sat, 16 Feb 2019 10:44 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार करने वाले के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भाजपा नेता पीयूष सक्सेना इसकी शिकायत ट्वीटर पर एडीजी, आईजी और एसपी रामपुर से की थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) और 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गंज थाना क्षेत्र के तालाब निहालुद्दीन निवासी तारिक खान उर्फ टिंकू ने फेसबुक पर पुलवामा की घटना को लेकर खुशी का इजहार किया था. उसने लिखा था कि मैं इंडियन मुस्लिम हूं। इन लोगों के मारे जान से बहुत खुश हूं। फेसबुक पर इस तरह का मैसेज पढ़ने के बाद भाजपा नेता पीयूष सक्सेना ने इसकी शिकायत आला अधिकारी से की। जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुकदमा कोतवाली के एसएसआई दिनेश कुमार उपाध्याय की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। पुलिस ने युवक के घर जाकर भी जांच की है। युवक फिलहाल रामपुर से बाहर रह रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक युवक दो साल पहले तक स्वास्थ्य विभाग में शाहबाद में तैनात था। एसपी शिवहरि मीना के मुताबिक फेसबुक पर की गई टिप्पणी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।