फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police filed a case against the family of the deceased

Moradabad News: हत्यारे पकड़े नहीं गए और पुलिस ने मृतक के परिवार पर दर्ज कर दिया मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
Police filed a case against the family of the deceased
मुरादाबाद। हलवाई कौशल हत्याकांड को अंजाम देने वाले अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं लेकिन पुलिस ने चौकी पर हंगामा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कौशल के परिजनों समेत 17 नामजद और 40 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

मझोला के प्रीतम नगर निवासी कौशल की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव लाइन पार में पुतली घर रोड पर सूत मिल के पीछे पड़ा मिला था। घटना के समय रामलीला ग्राउंड के पास गोद भराई की पार्टी में खाना बनाने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस ने इस मामले में कौशल के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मंडी समिति पुलिस चौकी पर हंगामा किया था।
विज्ञापन

हंगामा करने ,सरकारी कार्य में बाधा डालने और जाम लगाकर लोगों के लिए परेशान उत्पन्न करने के मामले में 17 नामजद और 40 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इस केस में किशन, मुकेश, नन्हे , जय , भागीरथ , नन्हे , सूरज , जयसिंह ,पप्पी , लक्की , रोहित , बंटी , रोहित, आदेश पकौड़ी वाला, आदेश का भतीजा अंकित औऱ रवि चाय वाले को नामजद किया गया है। इनके अलावा 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराए केस में दावा किया है कि पुलिस अधिकारियों ने हंगामा करने वालों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह शांत होने को तैयार नहीं हो रहे थे। थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि हंगामा और जाम लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कौशल की हत्या में शामिल रहे लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article