यूपी: रोडवेज बस में सिपाही की राइफल से चली गोली, मची अफरातफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी से रोडवेज बस से जा रहे सिपाही की राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली चलने से बस में अफरातफरी मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस सिपाही से पूछताछ कर रही है।
नोएडा पुलिस लाइन में तैनात नैपाल सिंह की चुनाव में ड्यूटी लगी थी। सोमवार को वह आजमगढ़ से नोएडा रोडवेज की बस से जा रहा था। रामपुर में सिविल लाइंस थाने से कुछ दूरी पर सिपाही की राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली बस के पीछे वाले शीशे से बाहर को निकल गई। गोली चलने के बाद बस में बैठे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सिपाही को अपने साथ थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
एसपी शिव हरि मीना ने बताया कि, बस में सवार सिपाही आजमगढ़ से ड्यूटी करने के बाद वापस नोएडा जा रहा था। बस के अंदर गोली चल गई। सिपाही से पूछताछ की जा रही है।
पीआरवी में बैठे सिपाही को लगी सर्विस पिस्टल की गोली
वहीं एक अन्य घटना में, डायल 100 पर तैनात सिपाही संजीव बालियान को सोमवार शाम को गोली लगी हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, सूचना पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान चर्चा फैली कि सिपाही ने फोन पर बात करते वक्त खुद को गोली मारी है लेकिन सिपाही का कहना है कि वह पीआरवी में बैठकर पिस्टल साफ कर रहा था, इस दौरान ही उससे गलती से ट्रिगर दब गया और गोली बायीं तरफ कमर में लगते हुए दाहिनी तरफ निकल गई।
मामला नागफनी थानाक्षेत्र का है। एसएचओ नागफनी अजय मिश्रा ने बताया कि शाम को पीआरवी 272 डिप्टीगंज चौराहे पर मौजूद थी, उसमें सब कमांडर सिपाही संजीव कुमार बालियान (42) निवासी ग्राम बरबाला जिला मुजफ्फरनगर बैठा हुआ था। उसके साथी सिपाही इंतियाज खान और चालक अनिल कुमार पीआरवी से नीचे बैठे हुए थे। अचानक गोली चलने की आवाज आई तो सिपाही इंतियाज और अनिल ने पीआरवी में देखा तो वहां पर संजीव कुमार बालियान लहूलुहान था, उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से कॉसमॉस में भर्ती कराया गया और सिपाही के परिवार वालों को सूचना दी गई।
एसएचओ के मुताबिक, सिपाही संजीव ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह पीआरवी में बैठकर पिस्टल साफ कर रहा था, इस दौरान ही उससे गोली चल गई, जो कि उसकी कमर में जा लगी। सिपाही की हालत में सुधार है। सिपाही को गोली लगने की सूचना पर आलाधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर सिपाही के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की है। सिपाही संजीव का परिवार पुलिस लाइन में रहता है, परिवार में पत्नी पिंकी, दो बेटी और दो बेटे हैं। जो पुलिस लाइंस में रहते हैं।
एसपी सिटी, अंकित मित्तल ने बताया कि जब तक सिपाही के बयान नहीं हुए थे तब तक यही आशंका थी कि सिपाही ने खुद को गोली मारी है लेकिन सिपाही संजीव ने अपने बयान में कहा है कि गोली उससे पिस्टल साफ करते वक्त गलती से चली है। गोली चलने की असल वजह क्या है, इस संबंध में गहनता से जांच पड़ताल की जाएगी।