फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police

तीन सौ रुपये मजदूरी मांगी तो काट दिया 73 सौ रुपये का चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
police
संवाद न्यूज ऐजेंसी
विज्ञापन

पाकबड़ा।
पुलिस की बेगार न करना एक प्लंबर को भारी पड़ गया। प्लंबर ने बतौर मेहनाता पाकबड़ा पुलिस से तीन सौ रुपये लिए तो उसकी बाइक का 7300 रुपये का चालान काट दिया। छह दिनों से प्लंबर थाने के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
मामला पाकबड़ा थाने का है। पाकबड़ा क्षेत्र के माता की मिलक गांव निवासी शमशाद हुसैन प्लंबर है। उसने बताया कि एक मार्च को थाने की पानी की मोटर(सबमर्सिबल) खराब हो गई थी। थाने से फोन गया तो वह दौड़ा दौड़ा पानी की मोटर ठीक करने थाने आ गया। उस बताया कि उसने मोटर ठीक कर दी। उसने तीन सौ रुपये की मांग की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे ये कहकर लौटा दिया कि बाद में आकर अपनी मजदूरी ले जाना। दो मार्च को वह अपने पैसे लेने थाने पहुंच गया। यहां उसे मेहनताने के तीन सौ रुपये तो दे दिए पर थाना प्रभारी ने बिना हेलमेट के पकड़ लिया और इसके बाद उसका 7300 रुपये का आन लाइन चालान कर दिया।
विज्ञापन

शमशाद ने थाना प्रभारी को बताया की वह अपनी मजदूरी के पैसे लेने आया है। उसे तीन सौ रुपये मिले हैं और उसका सात हजार सात सौ रुपये का चालन कर दिया गया है। वह यह पैसे कैसे चुकाएगा। शमशाद ने बताया की उसके पास इतने पैसे नहीं है वह इस चालान का भुगतान नहीं कर पाएगा। लेकिन थाना प्रभारी ने उसकी एक नहीं सुनी। शमशाद का कहना है कि उसका इस लिए चालान किया गया है। क्योंकि उसने अपनी मजदूरी के रुपये मांगे थे। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed