फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police caught three stolen tractors

बिहार से चोरी कर कंटेनर से लाए जा रहे तीन ट्रैक्टर बरामद, पांच गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
police caught three stolen tractors
पाकपड़ा पुलिस द्वारा अरोपियों से बरामद ट्रैक्टर। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। थाना पाकबड़ा पुलिस ने बिहार से ट्रैक्टर चोरी कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कंटेनर में चोरी कर लाए जा रहे तीन ट्रैक्टरों को भी बरामद किया है। गिरोह का एक सदस्य अभी भी फरार है। पकड़े गए आरोपियों में शामिल एक आरोपी की पत्नी अमरोहा की ग्राम पंचायत सोनाली की प्रधान है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि अमरोहा जिले के कुछ लोग बिहार से चोरी के ट्रैक्टर लाकर अमरोहा में अच्छी कीमत पर बेचते हैं। इस पर एसएसपी के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना पाकबड़ा पुलिस ने जीरो प्वाइंट पर रामपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रोक कर चेक किया तो उसमें तीन ट्रैक्टर लदे थे। कंटेनर पर सवार वहीदुल नवी निवासी महलोली थाना कुंदरकी, शीश मोहम्मद निवासी डोमधर कुंदरकी थाना, बिलाल निवासी सैफपुरचितु थाना कुंदरकी, आकिल निवासी सोनाली थाना डिडौली अमरोहा, नफीस निवासी ग्राम इटायला माफी थाना असमौली संभल से जब ट्रैक्टर से संब्ंाधित अभिलेख मांगे तो सब टालमटोल के बाद फर्जी कागजात पुलिस पुलिस को दिए। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो पांचों आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया। एसपी सिटी ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पांचों आरोपी बिहार से चोरी के ट्रैक्टर लाकर अमरोहा तथा उसके आसपास के जिलों में बेचते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका एक साथी अमरोहा जिले के थाना डिडौली के ग्राम हटवा निवासी शाहे आलम बिहार में उन्हें चोरी के ट्रैक्टर उपलब्ध कराता है। पुलिस ने बताया कि शाहे आलम की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी आकिल की पत्नी अमरोहा की ग्राम पंचायत सोनाली की प्रधान है।आकिल पर अमरोहा जिले में लूट, डकैती, बलवा आदि के साथ-साथ गुंडा अधिनियम के भी पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से एक कंटेनर, एक ट्रैक्टर स्कोर्ट फोर्ड 435, एक ट्रैक्टर स्वराज व एक ट्रैक्टर सोनालिका डीआई 740 और दो फर्जी आरसी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed