फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police camp in Nuh, team returns after questioning three suspects in Delhi

Moradabad News: नूंह में पुलिस का डेरा, दिल्ली में तीन संदिग्धों से पूछताछ कर टीम लौटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Police camp in Nuh, team returns after questioning three suspects in Delhi
मुरादाबाद। एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह की तलाश में पुलिस हरियाणा के नूह में डेरा डाल दिया है। जबकि दिल्ली भेजी गई टीम तीन संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ कर वापस लौट आई। वहीं हरथला एटीएम लूटकांड में शामिल मुरादाबाद के बदमाश दो करीबियों को अभी पुलिस नहीं छोड़ा है। दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर लोकोशेड पुल के पास से एटीएम उखाड़ने की घटना के 72 घंटे बाद भी आरोपियों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में दिल्ली भेजी गई टीम तीन पुराने बदमाशों से पूछताछ कर लौट आई है। तीनों बदमाश पहले एटीएम लूटकांड में गिरफ्तार किए गए थे। वहीं हरियाणा के नूंह में भेजी गई टीम अभी स्थानीय पुलिस से संपर्क कर गिरोहों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि सोमवार को कौन गिरोह नूंह से गायब रहा है। वहीं पुलिस की एक टीम 2020 एमटीएम लूटकांड के एक आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी मूल रूप से अमरोहा जिले के हसनपुर का रहने वाला है लेकिन वर्तमान समय में संभल में रह रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सोमवार से गायब है। इसी कारण पुलिस उसके करीबियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अभी निर्धारित नहीं कर सकी है कि घटना में कौन गिरोह शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकबड़ा से रास्ता बदला, कैलसा रोड से भागने की आशंका ःपुलिस ने एटीएम चोरी करने वाले गिरोह की तलाश करने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन आरोपियों की कार का पता नहीं चल सका। आरोपियों की कार सिर्फ शहर में ही दिखाई पड़ी है। पता चला है कि गिरोह के लोगों ने हाईवे पर जाने के बाद पाकबड़ा से अपना रास्ता बदल दिया।

गिरोह में शामिल बदमाश टोल प्लाजा से बचते हुए अमरोहा जिले में प्रवेश किए हैं। एटीएम से सात लाख रुपये निकालने के बाद यह गिरोह बिजनौर की तरफ निकला है। शहर से जाने और अमरोहा जिले में प्रवेश करने की टाइमिंग को देखकर प्रतीत हो रहा है कि रास्ते में बदमाश कहीं रुके थे।
आशंका है कि इस घटना में स्थानीय बदमाश शामिल रहे हैं। इसी कारण बदमाशों ने हाईवे का मार्ग छोड़ा था।
एसपी सिटी का कहना है कि बदमाश पुलिस को चकमा देने के लिए रास्ता बदले हैं। हाई वे का कम इस्तेमाल किए हैं। इस मामले में छानबीन चल रही है।
कटघर में बदमाशों ने खाया पिया ः कटघर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कार सवार बदमाशों ने सोमवार की देर रात कार रोककर खाना खाया था।
इस दौरान कार में बैठकर बदमाश शराब पी रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर कार सवार संदिग्ध चले गए। इस बारे में पूछने पर पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed