{"_id":"65a04e95b4e5e17ca209d676","slug":"police-busy-searching-for-those-who-shot-the-egg-trader-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-321791-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अंडा व्यापारी को गोली मारने वालों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अंडा व्यापारी को गोली मारने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार ढक्का रोड पर मंगलवार रात अंडा व्यापारी हरि सिंह को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसके अलावा कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है।
मझोला के दुर्गा नगर निवासी हरि सिंह(40) का ढक्का रोड पर दीपा एग नाम से अंडे का गोदाम है। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह गोदाम में कैश काउंटर पर बैठे थे। इसी दौरान वहां दो बाइकों से तीन बदमाश पहुंचे और उन्होंने पांच लाख रुपये निकालकर देने के लिए कहा। व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए थे। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।