{"_id":"63d5f3d99be2d977ad0476c9","slug":"police-attacked-in-amroha-mob-pelted-stones-2023-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amroha: दो गुटों में झगड़े का बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर हमला, भीड़ ने किया पथराव, कर्मियों ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: दो गुटों में झगड़े का बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर हमला, भीड़ ने किया पथराव, कर्मियों ने ऐसे बचाई जान
Sun, 29 Jan 2023 09:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 Jan 2023 09:50 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दो गुटों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने अटैक कर दिया। इसके बाद कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में पाया। पुलिस ने आठ नामजद समेत 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
अमरोहा के जोया में दो पक्षों में झगड़े का बीच-बचाव करने पहुंची डिडौली पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। कई थानों का फोर्स बुलाकर बिगड़ते हालात को संभाला गया। मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
शनिवार की रात करीब दो बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र में संभल चौराहा स्थित शमा होटल के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक दूसरे पर पथराव किया। सूचना मिलते ही जोया चौकी इंचार्ज लवलीश कुमार अपने सहयोगी कांस्टेबल अतुल कुमार, राजवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। तभी दोनों पक्ष के लोग पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर जान बचाई। कंट्रोल रूम को सूचना देकर कई थानों का फोर्स मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने बवालियो पर लाठी भांजकर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में जोया के मोहल्ला खेड़ा निवासी अफ्फान, मोहल्ला चौकदरान निवासी आकिब, बब्बू, आमिर, अतामूल, व 8 अज्ञात और दूसरे पक्ष के हरियाना गांव निवासी अजदानी, शहशाह, आजम वारिस और 10 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending Videos
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353 और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम की धारा 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।