फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police arrested father and brother in connection with murder of a teenager in Sambhal s Baniyather

बेटी ई-रिक्शा वाले से करती थी बात: मना करने पर भी न मानी तो कर दी हत्या, पिता ने मर्डर का किया सनसनीखेज खुलासा

Wed, 17 May 2023 10:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 May 2023 10:29 PM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार 11 मई की सुबह गांव अकरौली में तालाब के पास 17 वर्षीय किशोरी रानी का शव पेड़ से लटका मिला था। पिता ने हत्या की आशंका जताई थी।

विज्ञापन
Police arrested father and brother in connection with murder of a teenager in Sambhal s Baniyather
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली में किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने किशोरी के पिता-भाई को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ई-रिक्शा वाले से बात करती थी। मना करने पर नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी। आरोपी पिता व भाई को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार 11 मई की सुबह गांव अकरौली में तालाब के पास 17 वर्षीय किशोरी रानी का शव पेड़ से लटका मिला था। पिता ने हत्या की आशंका जताई थी। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लग गई थी। इस मामले में किशोरी के पिता, भाई, भाभी से अलग-अलग बात की थी। भाभी ने पुलिस को बताया कि रानी की हत्या उसके पिता व भाई ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी पिता परमानंद, भाई भुवनेश को बुधवार को नसीरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर छुरीनुमा चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पिता परमानंद ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रानी एक ई-रिक्शा वाले से बात करती थी। काफी समय पहले एक सिम भी रानी के पास से बरामद किया था। रानी बकरी चराने जाती थी, तो वहां रिक्शे वाले से बात करती थी। कई दिन पहले से बकरी चराने जाने से रोक दिया था।

विज्ञापन

इसके बाद भी रानी ने उससे बात करना बंद नहीं किया था। बताया कि दस मई की रात उसकी बेटी व पुत्रवधू मंदिर की छत पर सो रहे थे। मैंने व छोटे बेटे भुवनेश ने मिलकर सोते हुए बेटी का गला चाकू से काट दिया। ब्लेड से रानी की दोनों कलाई की नस काट दी। रानी चिल्लाई तो पास में सो रही उसकी भाभी जाग गई थी। हमने उसे डरा धमका कर चुप कर दिया था।

इसके बाद व चुपचाप बैठे देखती रही। इसके बाद मैंने बेटे के साथ मिलकर रानी का शव छत से उतारकर पास में ही पिलखन के पेड़ से फंदे पर लटका दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, अपराध निरीक्षक सुभाष यादव, एसआई सतीश मोरल, कांस्टेबल गौरव, सागर मलिक आदि रहे।

पिता पर पहले से दर्ज है एक मुकदमा
मृतक रानी के हत्यारोपी पिता परमानंद पर थाना बनियाठेर में एक मुकदमा दर्ज है। उस पर लापरवाही पूर्व ड्राइविंग कर दुर्घटना का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed