फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police arrested a young man who did stunts sitting on bonnet of Thar In Moradabad

पिस्टल से महंगा तेरा लहंगा लाऊंगा: गाने पर युवक की स्टंटबाजी, थार के बोनट पर लहराई टॉय गन, अब पुलिस की बारी

Fri, 10 Feb 2023 08:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Feb 2023 08:28 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर 12 सेकंड का स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में लाल रंग की थार के बोनट पर बैठा युवक हाथ में टॉय गन लिए हुए है। वीडियो के बैक ग्राउंड में एक हरियाणी गाना बज रहा है।

विज्ञापन
police arrested a young man who did stunts sitting on bonnet of Thar In Moradabad
स्टंटबाजी करता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पुलिस की लाख सख्ती के बाद भी स्टंटबाजी के मामले नहीं थम रहे हैं। अब जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में थार के बोनट पर बैठक कर व्यापारी के बेटे ने वीडियो बनाया है। स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने थार को ट्रेस कर लिया। थार को सीज कर दिया गया है, जबकि युवक का शांति भंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक व्यक्ति ने एक वीडियो ट्वीट किया था। जिसमें मुरादाबाद पुलिस के अधिकारियों को भी टैग किया गया था। सोशल मीडिया पर 12 सेकंड का स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में लाल रंग की थार के बोनट पर बैठा युवक हाथ में टॉय गन लिए हुए है। वीडियो के बैक ग्राउंड में एक हरियाणी गाना बज रहा है। जिसके बोल हैं 'मैं जिस दिन जमानत पर बाहर आऊंगा, मेरी पिस्टल से महंगा तेरा लहंगा लाऊंगा...'।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल की। जिससे पता चला कि वीडियो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में ग्लोबल स्कूल के पास बनाया गया था। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के जरिए थार को ट्रेस किया गया। इसके बाद मुगलपुरा के जामा मस्जिद चौराहा निवासी शाहनवाज पुत्र शाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया। शाहनवाज ही गाड़ी की बोनट पर बैठा नजर आ रहा है। उस समय गाड़ी को आकिल चला रहा था।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रही थार को भी बरामद कर लिया गया है। एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए थार गाड़ी को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने 25 हजार रुपये का गाड़ी का चालान भी किया है। स्टंटबाजी करने वाले युवक के पिता कागज का व्यापार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed