{"_id":"641f2fb5d4563a775e0c2fe3","slug":"police-arrested-a-young-man-dancing-with-a-pistol-in-a-wedding-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे पर डिस्को करना पड़ा भारी: शादी में गाने की धुन पर युवक ने लहराया अवैध हथियार, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे पर डिस्को करना पड़ा भारी: शादी में गाने की धुन पर युवक ने लहराया अवैध हथियार, पुलिस ने दबोचा
Sat, 25 Mar 2023 11:01 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:01 PM IST
सार
पुलिस ने युवक अरुण कुमार को अवैध तमंचा रखने के आरोप में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की युवक लगातार लाइक और कमेंट्स पाने के चक्कर में अपना जीवन दांव पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
तमंचे से हवाई फायर करता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने रतनपुर गांव निवासी युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उसके ही साथियों ने तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल कर दी थी।
विज्ञापन
पाकबड़ा पुलिस को एक वायरल वीडियो मिली थी। जिसमें रतनपुर कलां गांव निवासी अरुण कुमार एक शादी समारोह में तमंचे से फायरिंग कर रहा है। तमंचे के साथ अपने फोटो खींचा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रोथ सेंटर चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने युवक को पकड़ लिया और उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक अरुण कुमार को अवैध तमंचा रखने के आरोप में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की युवक लगातार लाइक और कमेंट्स पाने के चक्कर में अपना जीवन दांव पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन