फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police and administration remained alert during Friday prayers in Kanth, Chajalat

कांठ, छजलैट में जुमे की नमाज के समय अलर्ट रहा पुलिस और प्रशासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police and administration remained alert during Friday prayers in Kanth, Chajalat
कांठ। जुमे की नमाज के समय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। नमाज शांतिपूर्ण माहौल में होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर पिछले दिनों जुमे की नमाज के बाद जगह जगह बवाल हुए थे। गुस्साए लोगों ने जहां सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था तो वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी हमले किए थे। तभी से लेकर पुलिस प्रत्येक शुक्रवार को जुमे की नमाज के समय अलर्ट रह रही है। शुक्रवार को भी जुमे की नमाज के समय पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। मस्जिदों के आसपास विशेष ड्यूटियां लगाई गई तो वहीं अधिकारी भी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। तहसीलदार विभा श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सलोनी अग्रवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना आदि ने क्षेत्र के गांव सलेमपुर, गढ़ी, नयागांव, अकबरपुर चैंदरी, कासमपुर, कस्बा कांठ, उमरी कलां, मघपुरी इनायतपुरी आदि में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। इसी के साथ लोगों से भी पुलिस व प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई। वहीं दूसरी ओर छजलैट थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने भी अपने क्षेत्र में कई गांवों का भ्रमण कर जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में समपन कराया।
विज्ञापन

..फोटो सं. 04, 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed