फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police alert on August 15, hotels searched in search of suspects

पंद्रह अगस्त को लेकर पुलिस अलर्ट, संदिग्धों की तलाश में खंगाले होटल, मृत के नाम पर चला मिला एक होटल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police alert on August 15, hotels searched in search of suspects
बुध बाजार में अधिकारीयों द्वारा होटलों में हुई छापे मारी के दौरान होटल के बाहर जाम भीड़। संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। पंद्रह अगस्त को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट और एएसपी अनिल यादव ने फोर्स के साथ बुध बाजार के होटलों में संदिग्धों की तलाश में अभियान चलाया गया। तीन होटलों को चेक किया गया। जिसमें एक होटल का लाइसेंस तो मृतक के नाम पर मिला है, जबकि होटलों में भी खामियां पाई गई हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव के नेतृत्व में शनिवार को कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की तलाश को अभियान चला गया। सबसे से पहले टीम बुध बाजार स्थित गोपाल होटल में पहुंच थी। यहां पुलिस टीम को देखकर कर्मचारी भाग गए। काफी खोजबीन के बाद भी होटल में कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने यहां से रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद टीम शेरे पंजाब होटल में पहुंची पहुंची। यहां मैनेजर भूवनेश शर्मा और एक अन्य कर्मचारी से पूछताछ की गई। होटल का लाइसेंस व अन्य दस्तावेज चेक किए। एएसपी ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि लाइसेंस सरदार प्यारा सिंह के नाम पर है। जिनकी 2018 में मृत्यु हो चुकी है। उनकी मृत्यु के बाद भी होटल के लाइसेंस का रेन्युअल उन्हीं के नाम से कराया गया है।
विज्ञापन

बुधबाजार स्थित अजंता होटल में भी जांच पड़ताल की गई। होटल के मैनेजर से ठहरने वाले लोगों की आईडी दिखाने को कहा गया। यहां एक कमरे में दो व्यक्ति ठहरे हुए थे। जिनमें से एक व्यक्ति की आईडी जमा कराई थी। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि तीनों होटलों की रिपोर्ट बनाकर एडीएम सिटी कार्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed