फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Poisoners looted mobile and cash from assistant manager of Delhi Doordarshan

Moradabad News: दिल्ली दूरदर्शन के सहायक मैनेजर से जहरखुरानों ने मोबाइल और नकदी लूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Poisoners looted mobile and cash from assistant manager of Delhi Doordarshan
मुरादाबाद। रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने दिल्ली दूरदर्शन के सहायक मैनेजर बुद्घप्रिय अशोक को बेहोश कर मोबाइल और एक हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां होश में आने के बाद वह बिना कार्रवाई कराए ही चले गए।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी बुद्धप्रिय अशोक ने बताया कि वह दिल्ली में दूरदर्शन में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को रोडवेज बस में सवार होकर बिजनौर जा रहे थे। वह दिल्ली से मुरादाबाद के लिए रोडवेज बस में सवार हुए थे।
विज्ञापन

यहां मुरादाबाद से उन्हें बिजनौर के लिए दूसरी बस में सवार होना था। सफर के दौरान बगल वाली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने बिस्कुट खाने के लिए दे दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गए। मुरादाबाद रोडवेज बस अड्डे पर परिचालक ने सड़क किनारे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गलशहीद थाना प्रभारी ने बताया कि मैनेजर बिना तहरीर दिए ही चले गए हैं। अगर वापस आने पर तहरीर देंगे तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed