{"_id":"6951971cc1b224102b0e7fea","slug":"pms-mann-ki-baat-was-heard-at-718-booths-in-the-district-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-800776-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिले के 718 बूथों पर सुनी गई पीएम के मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिले के 718 बूथों पर सुनी गई पीएम के मन की बात
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने दावा किया कि कार्यक्रम के 129 वां संस्करण नगर व देहात विधानसभा के 718 से बूथों पर देखा गया। जिसमें 9736 से अधिक लोग मौजूद रहे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल सेना का शौर्य बना ऑपरेशन सिंदूर, स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि, एंटीबायोटिक दवाओं, कश्मीर के बारामूला में मिले बौद्ध स्तूपों के अवशेष और देश में युवाओं की भागीदारी समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है और इस दौरान पूरे एक साल की यादें मन में घूम रही हैं। 2025 ने ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ।
इसमें भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य निमित जायसवाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, राजीव गुप्ता, दीपक गोयल, अल्पना रितेश गुप्ता, डा केके मिश्रा, दीक्षांत चौधरी, हरिओम सैनी, भूदेव सिंह समेत कई भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल रहे।