फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PM Shri Composite School will become a model

Moradabad News: माॅडल बनेगा पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय

Tue, 09 Jun 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
PM Shri Composite School will become a model
बिलारी। नगर के मोहल्ला पैंठ बाजार स्थित पीएम श्री कम्पाेजिट विद्यालय आने वाले समय में मॉडल विद्यालय के तौर पर दिखेगा। इस विद्यालय का विकास इटायला माफी के विद्यालय की तर्ज पर होगा। नगर पालिकाध्यक्ष और ईओ ने स्कूल परिसर का निरीक्षण कर विद्यालय को नए सिरे से विकसित करने का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बीते माह बिलारी तहसील के समाधान दिवस में आगमन के दौरान नगर के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया था। छात्रों की कॉपियां जांचने के दौरान उनसे सवाल पूछकर मानसिक दक्षता को परखा था। डीएम ने बीईओ बिलारी को निर्देश दिए थे कि नगर के इस विद्यालय का विकास संभल जिले के इटायला माफी गांव के परिषद विद्यालय की तर्ज पर कराया जाए। डीएम ने पूरे स्कूल परिसर के निरीक्षण के दौरान मौके पर ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए थे कि खेल मैदान समेत जो वर्तमान स्कूल परिसर है उसके उत्तर की ओर खेल मैदान और दक्षिण की ओर स्कूल का नया भवन बनाया जाएगा। डीएम के निर्देश पर प्राथमिक शिक्षा विभाग, विकास विभाग, बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग और नगरपालिका परिषद ने इस विषय पर काम करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव और पालिका की अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने पालिका के जेई और अन्य स्टाफ को साथ लेकर पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। विद्यालय के विकास को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों से भी सुझाव लिए। खंड शिक्षा अधिकारी बिलारी विकास कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा बीती 16 मई को पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बिलारी का निरीक्षण करने के दौरान जो निर्देश दिए गए थे। उन्हें पूरा करने पर काम किया जा रहा है। बीईओ के अनुसार स्कूल में बाल वाटिका के अलावा प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के छात्रों को लर्निंग वाई डूईंग के तहत शिक्षण कार्य किया जाएगा। छात्रों की पुस्तिका में एक पेज पर मेरी त्रुटियां, मेरी सीख का ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। मिडडे मील का शेड अलग से बनाने के अलावा खेल संबंधी गतिविधियों के लिए अच्छा खेल मैदान विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद बिलारी की अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के पालन में मौके का निरीक्षण कर खेल मैदान विकसित करने, मिडडे मील शेड बनाने और स्कूल का नया भवन बनाने के लिए अवर अभियंता की मदद से पूरा प्रस्ताव तैयार करके स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed