फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PM Modi appreciates Moradabad boy Salman in Mann ki Baat february program

पीएम मोदी के मन की बात में मुरादाबाद के बेटे की प्रशंसा, खुशी से झूम उठा गांव

Sun, 23 Feb 2020 02:57 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 23 Feb 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
PM Modi appreciates Moradabad boy Salman in Mann ki Baat february program
पीएम मोदी ने की सलमान की तारीफ - फोटो : अमर उजाला

दोनों पैरों से दिव्यांग सलमान जब नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे थे, तब उन्होंने शायद ही सोचा होगा कि यही कमजोरी उनकी इतनी बड़ी ताकत बन जाएगी कि आने वाल समय में वह दूसरों को सहारा देंगे। मुरादाबाद से 12 किलोमीटर दूर काशीपुर मार्ग पर स्थित छोटे से गांव हमीरपुर में आज खुशी का झोंका दौड़ पड़ा है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रसारित होने के बाद हमीरपुर गांव की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। तमाम आलोढ़नों और झकोरों के सामने डट कर अपने दिव्यांग पैरों से सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले सलमान के हौसले से प्रधानमंत्री मोदी भी आश्चर्यचकित हैं। सलमान के संघर्ष और सफलता का जिक्र आज उन्होंने अपने कार्यक्रम में किया। 
विज्ञापन


सलमान हमीरपुर गांव की प्रधान हुस्न जहां के बेटे हैं। दोनों पैरें से दिव्यांग सलमान ने पढ़ाई के बाद जब नौकरी की तलाश शुरू की, तो उनकी दिव्यांगता के कारण हर जगह से उपेक्षा मिली। समाज के इस चेहरे ने सलमान को झकझोरा तो जरूर, लेकिन हरा नहीं पाया। दिसंबर 2019 में उन्होंने नौकरी के लिए हाथ फैलाने के बजाय अपने जैसे दिव्यांगों को नौकरी देने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान ने अपनी कमजोरी को ताकत बनाया और अपने जैसे दूसरे लोगों का सहारा बन गया। इसके लिए उन्होंने अपने गांव में पांच लाख रुपये लगाकर किराए के मकान में टारगेट नाम की कंपनी खोली। चप्पल और डिटर्जेंट बनाने का काम शुरू कर दिया। छह महीने पहले से सलमान ने मार्केटिंग शुरू की।
 

अब उनका कारोबार साथियों का वेतन निकालकर लाभ में पहुंच गया है। उनके कारखाने में अब तक 30 दिव्यांग रोजगार से जुड़ गए हैं। उनहें स्वरोजगार भी सिखाया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर हो सकें। 

सलमान बताते हैं कि उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कई साल तक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली तब भी उन्होंने हार नहीं मानी। आज पीएम के मुंह से तारीफ सुनने के बाद से सलमान, परिवार और गांव वाले खुशी से झूम उठे हैं। 

बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले पीएमओ ने मुरादाबाद के अधिकारियों से सलमान के बारे में जानकारी मांगी थी। सलमान लंबे समय से फैक्ट्री के लिए लोन मांग रहे थे, लेकिन लोन पास नहीं हो पा रहा था। कुछ दिनों पहले अधिकारी उनके घर पहुंचे और लोन मंजूर होने की जानकारी दी। सलमान की मां हमीरपुर की वर्तमान प्रधान हैं। उनसे पहले सलमान के पिता मोहम्मद अच्छन इस गांव के प्रधान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed