फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Plenty of employment in computer science, possibilities in other branches are also immense

कंप्यूटर साइंस में रोजगार की भरमार, अन्य ब्रांचों में भी संभावनाएं अपार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Plenty of employment in computer science, possibilities in other branches are also immense
मुरादाबाद। इंटरनेट के दौर में कंप्यूटर साइंस (सीएस) के प्रति विद्यार्थियों का रुझान तेजी से बढ़ा है। इंजीनियरिंग की इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल या इलेक्ट्रिकल ट्रेड के मुकाबले विद्यार्थियों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस बन गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटलाइजेशन के दौर में कंप्यूटर साइंस से रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी हुई है। विद्यार्थियों के पास नौकरी के अलावा स्वरोजगार शुरू करने के भी विकल्प अधिक होते हैं, लेकिन इंजीनियरिंग की अन्य ब्रांचों में भी सफलता की अपार संभावनाएं हैं। आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया आदि जैसी योजनों पर सरकार का जोर है। इसलिए आने वाले समय में अन्य ब्रांचों का बोलबाला होगा।
विज्ञापन

भारत की प्रौद्योगिकी के जनक कहे जाने वाले मोक्षागुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर विशेषज्ञों ने बताया कि मुरादाबाद के इंजीनियरिंग कालेजों में सबसे ज्यादा 87.5 फीसदी प्रवेश कंप्यूटर इंजीनियरिंग में हैं, जबकि मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 41.66 फीसदी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 33.33 फीसदी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 22.91 फीसदी और सिविल इंजीनियरिंग में 38.88 फीसदी प्रवेश हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में कंप्यूटर इंजीनिरिंग में एडमीशन में बढ़ोत्तरी हुई है। उसका मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, डेटा साइंस आदि क्षेत्र हैं। पूरे विश्व में इन क्षेत्रों में तेजी से विकास होने की वजह से कुशल युवकों की मांग रोजगार के लिए बढ़ी है। कैंपस प्लेसमेंट के तहत मिलने वाले वेतन पैकेज भी आकर्षक होती है। स्थानीय के अलावा मल्टीनेशनल कंपनियों में मांग होने के कारण विदेशों में जाने की उम्मीदें अधिक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed