{"_id":"60be75548ebc3e03f66ef087","slug":"players-will-be-given-training-to-fight-in-corona-and-emergency-and-public-assistance-city-news-mbd3914806107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला ओलंपिक संघ तैयार करेगा कोरोना स्पोर्ट वारियर्स की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला ओलंपिक संघ तैयार करेगा कोरोना स्पोर्ट वारियर्स की फौज
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला ओलंपिक संघ द्वारा जिला स्तर पर स्पोर्ट्स वॉरियर्स की फौज तैयार की जाएगी। जिला ओलंपिक संघ जिले के महिला एवं पुरुष वर्ग के सीनियर खिलाड़ियों का पंजीकरण करेगा। यही खिलाड़ी इस फौज में शामिल होंगे। यह फौज स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के साथ काम करेगी। ये स्पोर्ट्स वॉरियर्स शहर, गांव और कस्बों में लोगों को सहायता उपलब्ध कराएंगे।
खिलाड़ियों में देश के लिए कुछ कर गुजरने की ललक को देखते हुए उन्हें स्पोर्ट्स वॉरियर्स के रूप में तैयार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ ने यह फैसला लिया है कि पूरे प्रदेश में खिलाड़ियों की ऐसी फौज तैयार की जाएगी जो कोरोना ही नहीं अन्य दूसरी विपत्तियों में भी समाज की सेवा करेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ ने जिला ओलंपिक सचिवों को जानकारी उपलब्ध करा दी है। जिला ओलंपिक संघ जिले में महिला एवं पुरुष वर्ग के सीनियर खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करेगा। पंजीकरण के बाद सारी जानकारी उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ को भेजी जाएगी।
सभी खिलाड़ियों को दी जाएगी ट्रेनिंग
जिला ओलंपिक संघ जिले की अन्य खेल इकाइयों के साथ मिलकर सभी खिलाड़ियों को आपात स्थितियों के साथ ही कोरोना संक्रमण से लड़ने व लोगों की मदद करने की ट्रेनिंग देगा। यह टीमें जिला प्रशासन के साथ मिलकर दवा वितरण, टीकाकरण, स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, कम्युनिटी डवलपमेंट जैसे कार्यों में मदद करेगी।