{"_id":"65ca9f49c4451046db0068b4","slug":"players-who-won-medals-in-state-level-rollball-honored-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-342392-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राज्य स्तरीय रोलबॉल में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राज्य स्तरीय रोलबॉल में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आरएसडी एकेडमी में सम्मानित किया गया। अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व किया था। उत्तर प्रदेश रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 16वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता आगरा के बोस्टन पब्लिक स्कूल में हुई थी।
इसमें बालक वर्ग में बिलाल इकराम, राघव विश्नोई, विकास कश्यप, वेदांग यादव, वैकुंठ यादव, प्रीत, विराट सिंह, कान्हा अग्रवाल, रेवंत, सिद्धांत, अरनव सिंह, श्रेयांश आदि ने प्रतिभाग किया। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मुरादाबाद की बालक टीम तीसरे स्थान पर रही। जबकि बालिका वर्ग में वैष्णवी कश्यप, कृतिका पाल, अनुष्का पाल, श्रृष्टि सिंह, अनंता, पुष्टि डासला, गार्गी सिंह, फलक अरशद, श्रुति आदि ने प्रतिभाग किया। सोमवार को आरएसडी एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार व जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अजय पाठक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिला रोलबॉल संघ के सचिव शाहवेज अली, उपाध्यक्ष लियाकत अली, परमेश चरण, कोषाध्यक्ष रिंपी सिंह आदि मौजूद रहे।