फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   players of moradabad in swiming awared

तैराकी प्रतियोगिता में मुरादाबाद और अलीगढ़ के खिलाड़ी छाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
players of moradabad in swiming  awared
मुरादाबाद। नवीं वाहिनी पीएसी के तरणताल में चल रही तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को मुरादाबाद और अलीगढ़ के तैराकों का दबदबा रहा। 800 मीटर फ्री स्टाइल में 23वीं वाहिनी पीएसी के अनिल सिंह पहले स्थान पर रहे, जबकि 38 वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के ऋषभ सिंह दूसरे स्थान हासिल किया। आकाश कुमार 9 वीं वाहिनी पीएसी तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नायक गुरदीप राणा 9वीं वाहिनी पीएसी ने पहला, अभिषेक कुमार 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ ने दूसरा ,अनुराग 9वीं वाहिनी पीएसी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

200 मीटर बैक स्ट्रोक में नायक गुरदीप राणा 9वीं वाहिनी पीएसी ने पहला, आरक्षी राकेश कुमार 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ ने दूसरा, जबकि आरक्षी नवीन कुमार 43वीं वाहिनी पीएसी एटा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर पोलो के क्वार्टर फाइनल के पहला मैच 9वीं वाहिनीं पीएसी मुरादाबाद और 15वीं वाहिनीं पीएसी आगरा के बीच खेला गया। इसमें 9वीं वाहिनी पीएसी ने 15वीं वाहिनी पीएसी को 4-2 से हराया। दूसरा मैच 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद और 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के बीच खेला गया। जिसमें 43वीं वाहिनी पीएसी ने 41वीं वाहिनी पीएसी को 9-0 से हराया। तीसरा मैच 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली और 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के बीच खेला गया। जिसमें 23वीं वाहिनी पीएसी ने 8वीं वाहिनी पीएसी को 4-1 से हराया। चौथा मैच 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ और 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें 38वीं वाहिनी पीएसी ने 6वीं वाहिनी पीएसी को 2-1 से हराया। अपने अपने क्वार्टर फाइनल जीत कर टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस दौरान 9वीं वाहिनीं पीएसी के सहायक सेनानायक रजनीश कुमार यादव, कैलाश चंद पांडे, कृष्णवीर सिंह, सतीश चंद जोशी, अमित कुमार,गणेश सिंह रावत समेत अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed