{"_id":"656f8a34f02110bd7606a993","slug":"piles-of-garbage-found-during-inspection-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-297321-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निरीक्षण में मिले कूड़े के ढेर, सफाई नायकों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निरीक्षण में मिले कूड़े के ढेर, सफाई नायकों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
मुरादाबाद।
नगर आयुक्त संजय चौहान ने मंगलवार को गुरहट्टी बाजार समेत शहर के कई मार्गों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कई स्थानों पर कूड़ा उठान की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इस पर उन्होंने संबंधित सफाई नायकों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
नगर आयुक्त संजय चौहान मंगलवार सुबह शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने हरथला में कूड़े के ढेर मिला। सुबह नौ बजे तक यह कूड़ा नहीं उठा था। इसके अलावा गुरहट्टी, बुधबाजार, सोनकपुर में भी जहां-तहां कूड़ा पड़ा मिला। अटलपथ पर भी सुबह सवा नौ बजे तक कूड़ा नहीं उठा पाया गया। बाजार में नाली गंदी मिली। इस पर संबंधित क्षेत्र के सफाई नायकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। दो दिन में व्यवस्था सुधार न होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शहर में फॉगिंग आदि का कार्य कराने के साथ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।